भाजपा मंडल विलायत कला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

सतीश चौरसिया उमरियापान । भारतीय जनता पार्टी मंडल विलायत कला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । इस प्रशिक्षण शिविर में आठ सत्र आयोजित किए गए, जिनमें क्षेत्र के विभिन्न वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया । कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की अनुपस्थिति में मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री प्रशांत राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । द्वितीय सत्र में जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला । तृतीय सत्र में विजय गुप्ता , चतुर्थ सत्र में ललित जायसवाल तथा पंचम सत्र में सुरेश सोनी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और जनसेवा के मूल्यों से अवगत कराया । इसके बाद षष्ठम सत्र में रणवीर कर्ण , सप्तम सत्र में सुरेश राय तथा अष्टम सत्र में आशीष गुप्ता ‘बाबा भैया’ ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी । सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया । कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष अजय सोनी ने सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर मंडल महामंत्री भुवनेश्वर त्रिपाठी एवं पुष्पेंद्र गोस्वामी (सोनू भैया), उपाध्यक्ष, सोनेलाल साहू (गुड्डू भैया), भीम सिंह , अखिलेश श्रीवास्तव , अवधेश सोनी, सुरेश कुशवाहा, राजू सिंह, सीताराम विश्वकर्मा , कार्यालय मंत्री भूपेश कांत मिश्रा , कोषाध्यक्ष अनिल दुबे, मीडिया प्रभारी गणेश पुरी गोस्वामी, आईटी सेल प्रभारी सतीश पयासी,पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र उपाध्याय, अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष राजेंद्र कोल , वरिष्ठ कार्यकर्ता महेंद्र जायसवाल (बड़वारा), शिव प्रसाद शर्मा, उदय राज सिंह,अशोक सोनी, रामायण प्रताप सिंह, अजीत सिंह, रामपाल विश्वकर्मा, विजय नायक, राकेश असाटी, दिनेश पांडे, महेश रजक, महेश कुशवाहा, रवि साहू, लल्लूराम विश्वकर्मा, जगदीश रजक, विनोद रजक, श्यामलाल कुशवाह, सियाराम कोल, सुखवदन कोल, कृष्ण कुमार यादव सहित समस्त बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही ।



