जबलपुर दर्पण

संस्कारधानी में ‘विश्व नवकार मंत्र दिवस’ का भव्य आयोजन, सफलतापूर्वक संपन्न

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर संस्कारधानी में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) जबलपुर चैप्टर के तत्वावधान में मालवीय चौक स्थित डी.एन. जैन ग्राउंड पर आयोजित इस महाजाप में करीब 10,000 श्रद्धालुओं ने एक साथ नवकार मंत्र का जाप कर विश्व शांति का संदेश दिया।
यह कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधियों और विभिन्न समाजों के प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। प्रमुख रूप से जबलपुर के सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह (अनु), विधायक अभिलाष पांडे, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, कांग्रेस सचेतक अयोध्या बंटी तिवारी, प्रतिपक्ष नेता अमरीश मिश्रा, पार्षद अतुल दानी, सिख संगत प्रमुख हरेंद्र सिंह बब्बू सहित अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
इसके अलावा दिगंबर जैन पंचायत सभा के अध्यक्ष कैलाश जैन एवं श्वेतांबर जैन सभा के अध्यक्ष ज्ञान गोलछा की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान नवकार मंत्र की संगीतमय प्रस्तुति प्रशांत जैन रानू एवं सिद्धांत जैन , तेरापंथ महिला मंडल सदर, प्रशंसा जैन द्वारा दी गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
गौरतलब है कि इस अवसर पर देश-विदेश के 108 जीतो चैप्टर के लगभग 6000 स्थानों पर एक साथ नवकार मंत्र का जाप किया गया। जबलपुर के आयोजन में का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल उपस्थिति ने आयोजन को राष्ट्रीय महत्व प्रदान किया।
इस सफल आयोजन के साथ जबलपुर ने एक बार फिर स्वयं को वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित किया है, जहां से शांति, अहिंसा, प्रेम और एकता का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88