जबलपुर दर्पण

पनागर थाना प्रभारी की कमान मिली विपिन सिंह को, पदभार ग्रहण करते ही संभाला कार्यभार

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले में पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा के सख्त निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में शुक्रवार को पनागर थाना प्रभारी के रूप में विपिन सिंह को नियुक्त किया गया। बैठक के तुरंत बाद थाना प्रभारी विपिन सिंह ने पनागर पहुंचकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया

विपिन सिंह पुलिस विभाग में अपने कर्तव्यनिष्ठ, सक्रिय एवं अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्राथमिक स्तर पर आवश्यक दिशा-निर्देश देना शुरू कर दिया।

शनिवार को मीडिया प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान थाना प्रभारी विपिन सिंह ने कहा कि देश और जनसेवा के लिए वे सदैव तत्पर हैं, तथा जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

वहीं पनागर थाना से जुड़े एक गंभीर मामले को लेकर जानकारी सामने आई है कि विगत दिवस मादक पदार्थ से संबंधित जानकारी उच्च अधिकारियों को समय पर नहीं दी गई, साथ ही कथित रूप से संबंधित आरोपियों को छोड़ दिए जाने का मामला भी सामने आया। इस लापरवाही के चलते पनागर थाना के पूर्व थाना प्रभारी एवं अन्य कर्मचारियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इस पूरे प्रकरण की जांच आईपीएस अधिकारी आदित्य सिंघानिया (सिहोरा) को सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

पुलिस विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई को जिले में अनुशासन और जवाबदेही की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88