सिहोरा क्षेत्र में सी.सी.टी.व्ही .केमरे एवं पुलिस गस्त बढाने की उठी मांग , आम आदमी पार्टी सिहोरा के सदस्यों ने एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा नगर में आम आदमी पार्टी सिहोरा प्रतिनिधिमंडल द्वारा एसडीओपी पुलिस आई पी एस आदित्य सिंघानिया सिहोरा को ज्ञापन सौपकर मांग की गई है कि अनुविभाग सिहोरा के अंतर्गत सभी थानों में लगातार चोरी व अपराध के मामले लगातार बढते आ रहे है। जिस कारण आम जनता व स्थानीय नागरिकों को आर्थिक शरारिक व मानसिक रुप से अत्याधिक प्रताडित हो रहे है। वहीं आम जन उक्त घटनाओं से भयभीत के साथ रहते हैं। पुलिस में जनता के बीच लगातार अविश्वस पैदा हो रहा है उक्त घटनाओं/परिस्थतिओं को देखते हुये पुलिस की गस्त को बढाया जाने की संबंध अविलब आदेश निर्देश जारी किया जावे ताकि क्षेत्र के जनमानस निभर्य होकर अपने काम काज कर सके। पूर्व में भी शासन द्वारा सिहोरा क्षेत्र में लगभग 250 सी.सी.टी.व्ही. केमरे क्षेत्र में लगाये जाने थे । लेकिन आज दिनांक तक नहीं लगाये गये है अतिशीध्र उक्त कार्य को पूर्ण कराया जावे ।
आम आदमी पार्टी के सदस्य संतोष वर्मा ने मीडिया को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि सिहोरा क्षेत्र में विगत कई दिनों से चोरी व आपराधिक मामलों में वृद्धि हुई है। यहां लोगों की जीवनभर की कमाई चोरो द्वारा चुरा ली जाती है। नगर व क्षेत्र के नागरिक दशहत में है । पुलिस पर नागरिकों पर विश्वास कायम रखने का प्रयास किया जाना चाहिये।
ज्ञापन पत्र देते समय – प्रतिनिधिमंडल में संतोष वर्मा ,संजय पाठक,गुलाब सिंह मरकाम,जितेन्द्र् श्रीवास,जुमना प्रजापति, की उपस्थिति रही ।
इनका कहना –
सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी का कहना – सिहोरा नगर के विभिन्न चौराहों एवं बस स्टैंड में प्रशासन द्वारा हाल ही में कुछ सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं अन्य शेष जगहों पर भी जल्द ही लगा दिए जायेगे।
हमारी रात्रि गश्त पेट्रोलिग्न जारी हैं। अपराधी जैसा भी हो उस पर शक्त कार्यवाही की जाएगी।



