जबलपुर दर्पण

सिलौंडी के संतोष वंशकार बने 12 गांवों के महंतो, समाज में खुशी की लहर

सतीश चौरसिया उमरियापान । सिलौंडी भारत नगर के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं पंच प्रतिनिधि संतोष वंशकार को वंशकार समाज द्वारा 12 गांवों के महंतो पद पर नियुक्त किया गया है । उनकी इस नियुक्ति से वंशकार समाज में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है ।
संतोष वंशकार लंबे समय से समाज सेवा, नशा मुक्ति अभियान एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं । उनके योगदान को देखते हुए समाज के वरिष्ठजनों द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
महंतो पद पर नियुक्त होने पर संतोष वंशकार का समाज के लोगों ने सम्मान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
इस पद के अंतर्गत जिन 12 गांवों को शामिल किया गया है, उनमें सिलौंडी, दशरमान, सनकुही, रामपुर, झिन्ना, पिपरिया, ठिरी, खमतर, खमरिया, उमरियापान, टोला एवं मेहगांव शामिल हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88