उमरिया दर्पण

नहीं हुआ भुगतान तो करूंगा भूख हड़ताल बहोरीबंद पूर्व सरपंच ने दी खुली चुनौती

सतीश चौरसिया उमरियापान । मामला जिले की बहोरीबंद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बहोरीबंद का है जहां पर पूर्व सरपंच अनंत आनंद दुबे ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को एक शिकायत पत्र सौंपते हुए भूख हड़ताल में बैठने की खुली चुनौती दी है पूरे मामले की बात करे तो 2022 में बहोरीबंद में सरपंच के द्वारा दुकानों का निर्माण कराया गया था जिसका मूल्यांकन सत्यापन जनपद पंचायत के अधिकारियों द्वारा किया गया था उस समय खाते में राशि न होने के कारण लगभग 8 लाख रुपए की राशि का भुगतान नहीं हो पाया था । उसके तुरंत बाद ग्राम पंचायत चुनाव हो गए जिसके कारण ये भुगतान नहीं हो पाया लेकिन 2022 के बाद आज चार साल बीत चुके है लेकिन आज दिनांक तक सरपंच सचिव के द्वारा मूल्यांकन सत्यापन की राशि लगभग 8 लाख का वेंडरों को भुगतान नहीं किया गया है । इस पूरे मामले को लेकर पूर्व सरपंच बहोरीबंद अनंत आनंद दुबे ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बहोरीबंद को एक शिकायत पत्र सौंपते हुए भुगतान कराने की बात कही है साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि यदि एक माह के अंदर वेंडरों को राशि का भुगतान नहीं किया गया तो में खुद भूख हड़ताल पर बैठूंगा पूर्व सरपंच श्री दुबे ने वर्तमान सरपंच सचिव पर आरोप लगाते हुए बताया कि 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी राशि भुगतान करने के लिए सचिव सरपंच के द्वारा हिला हवाली किया जाता है जबकि उक्त निर्माण कार्य का मूल्यांकन सत्यापन हो चुका है विगत चार वर्षों में बाजार नीलामी एवं दुकान किराया से 80 लाख रुपए की आय ग्राम पंचायत को हुई है फिर भी ये हीला हवेली समझ के परे है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88