नवनिर्वाचित युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा का स्लीमनाबाद में हुआ आत्मीय स्वागत

सतीश चौरसिया उमरियापान । भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा का स्लीमनाबाद में युवा मोर्चा पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया साथ ही श्री मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं प्रेषित की ।
जैसा कि विगत दिनांक 02/04 / 2026 को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से मध्यप्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई थी । उक्त नियुक्ति में कटनी जिले में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के दायित्वों का निर्वहन कर रहे मृदुल मिश्रा की कार्यप्रणाली कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष की जवाबदारी संगठन द्वारा दी गई नियुक्ति के बाद पहली बार आए मृदुल मिश्रा का स्लीमनाबाद में भव्य स्वागत किया गया सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर शॉल श्री फल से स्वागत किया । स्वागत कार्यक्रम के दौरान युवा नेता यश त्रिपाठी, राहुल ठाकुर, दीपू शुक्ला, शेखर अग्रहरि, सुनील गुप्ता, लक्की अग्रहरि, प्रसन्न जैन, अमन असाटी, पार्थ दुबे, लक्ष्मण मिश्रा, भीम वासुदेव, महेंद्र वासुदेव सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।



