”नारी शक्ति वंदन” पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान आयोजित
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय, जबलपुर द्वारा ”नारी शक्ति वंदन” पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिनांक 13/04/2026 को व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रुप में डॉ. निशा तिवारी, 81 वर्षीय प्रख्यात लेखिका एवं आलोचक ने अपने उद्बोधन में नारी के साहित्यिक योगदान और उसके संघर्षो को रेखाकिंत किया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपनी प्रतिभा को पहचानने के लिए प्रेरित किया। नारी केवल शक्ति नहीं, बल्कि सृजन, संस्कार और समाज की आधारशिला है।
कार्यक्रम में वक्ता के रुप में उपस्थित डॉ. राजलक्ष्मी त्रिपाठी, जिला नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना ने छात्राओं को कौशल विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में वक्ता डॉ. चित्रा प्रभात, प्राध्यापक राजनीति शास्त्र ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएॅं चलाई जा रही है। विशेष रुप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में समान भागीदारी देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
कार्यक्रम संयोजक प्रो. अरुण शुक्ल ने नारी सशक्तिकरण के सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति समाज की आधारशिला है और उसके सम्मान एवं सशक्तिकरण से ही राष्ट्र का समग्र विकास संभव है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रो. अरुण शुक्ल द्वारा डॉ. निशा तिवारी, डॉ. राजलक्ष्मी त्रिपाठी, डॉ. चित्रा प्रभात को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. सुदामा प्रसाद धूमकेती, डॉ. बी.डी.कोष्टी, डॉ. रवि सिंह, डॉ. महेन्द्र कुशवाहा, डॉ. तरुणेन्द्र साकेत के साथ महाविद्यालय की लगभग 43 विद्यार्थी उपस्थित रहें।




