बंगाल अब आगे बढ़ेगा,बंगाल ने सही और सशक्त नेतृत्व चुना: डॉ अभिलाष पाण्डेय

जबलपुर दर्पण । पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक प्रचंड मतों से विजय की ओर बढ़ते ही जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा श्री नाथ की तलैया में झालमुड़ी बनाकर जनता को खिलाई एवं बंगाल की जनता के प्रति आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि बंगाल के अंदर जिस तरह की अराजकता थी,जिस तरह की स्थिति बंगाल के अंदर उपस्थित थी औद जिस तरह से बंगाल के अंदर डेमोग्राफी बदलने का कार्य किया जा रहा था ये जनादेश उसके खिलाफ है.
डॉ पाण्डेय ने बताया कि मैं लगभग 20 दिन बंगाल में था और मैने देखा कि रैलियों में अगर हमने 15 से 20 हजार लोगों की तैयारी की है तो उसमें 30 हजार से भी ज्यादा लोग आ जाते थे और भारतीय जनता पार्टी के साथ सीधे जनता कनेक्ट हो रही थी, कई जगह तो हमसे लोगों ने कहा कि हम 20 से 25 साल बाद बंगाल वोट डालने आए हैं आप सोचिए कि किस प्रकार की अराजकता फैली हुई थी।
डॉ पाण्डेय ने कहा कि हमें पहले ही आभास हो गया था कि 4 मई और दीदी गई और इसमें आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति विश्वास, आदरणीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की कुशल रणनीति एवं शुभंकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के कुशल मार्गदर्शन में चुनाव लड़ा गया ,आज बंगाल की जीत इस देश की जीत है, आसाम के अंदर भी हम लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीतकर आए हैं और इस प्रकार से कमल खिला है ये विश्वास की जीत है.
डॉ पाण्डेय ने कहा कि पिछले कुछ समय से बंगाल जिस तरह पिछड़ेपन से जूझ रहा था आप बंगाल विकास विकास के नए दौर में प्रवेश करेगा।
उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने अपने 20 दोनों के बंगाल चुनाव के प्रवास को याद करते हुए बताया कि बंगाल के अंदर नदिया जिले में जाना हुआ,बरोलिया जिले में जाना हुआ,मालदा के अंदर जाना हुआ,कलकत्ता, 24 परगना ऐसे अलग अलग स्थानों पर पार्टी के आदेश पर चुनाव प्रबन्धन हेतु गया और उन सारी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय हुई है और जिस विश्वास के साथ जनता ने भारतीय जनता पार्टी को चुना है मैं आश्ववस्त करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इस दौरान वरिष्ठ नेता शरद अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष सपन यादव,दिलीप पटेल,मनीष जैन कल्लू,अनूप शुक्ला,चक्रेश नायक,अंकित पाठक,रवि वासवानी, रजनी साहू आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथ ही स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।



