जबलपुर दर्पण

आंधी तूफ़ान ने मचाया ताण्डव, चन्द सेकेंड में कई पेड़ हुए धराशाई

तूफान के कहर से टीन,होडिंग, मोटर साइकिल, बिजली के तार समेत फल सब्जी के ठेले पलटे

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले के सिहोरा नगर में मंगलवार की शाम 6 बजे के दौरान अचानक से तेज आंधी तूफान ने शहर को हिला दिया। तूफान, ओला पानी तेज आंधी से सिहोरा खितौला में ऐसा मंजर देखने को मिला मानो कि कुछ पल के लिए लोगों की धड़कने थम सी गई थीं। एक ओर यातायात बांधा तो दूसरी ओर कई घंटों तक रहा ब्लैक शहर आउट।
तेज गति से आए मंगलवार को देर शाम 6 बजे के लगभग तूफान ने 35 सेकेंड में ही उसने शहर को चित्तर बिथर कर दिया।
तेज हवाओं ने कई पेड़ो को धड़ से उखाड़ फेका तो कई बिजली के तारों को तोड़ते हुए पेड़ लटक गए। हालात कुछ घंटों में ही चारों भगदड़ सी मच गई थीं।
तूफान का खतरनाक असर – आंधी तूफ़ान ने मचाया ताण्डव, चन्द सेकेंड में कई पेड़ हुए धराशाई, तूफान के कहर से टीन,होडिंग, मोटर साइकिल, बिजली के तार समेत फल सब्जी के ठेले पलटे वहीं लोगों की सांसे भी कुछ सेकेंड के लिए थम सी गई थीं। इतनी तेज गति से आंधी तूफान के तांडव से स्थानीय लोग एवं बच्चे डर भी गए थे।
अचानक तूफान ने कई वृक्षों को उखाड़ फेका – खितौला सिहोरा सहित आसपास के इलाकों में एक दर्जन से अधिक वृक्षों को जड़ से उखाड़ फेका साथी ही बिजली के खंभे में विद्युत लाइन तार केबिल में पेड़ों के गिरने से अर्द्धरात्रि 5 घंटों से अधिक शहर में अधेरा छाया रहा। एवं यातायात भी दो से तीन घंटे बान्धित रहा।
आकस्मिक व्यवस्था – अचानक तेज आंधी तूफान से शहर की सुविधा व्यवस्था में सिहोरा खितौला पुलिस प्रशासन, नगर पालिका कर्मचारी, बिजली विभाग अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ स्थानीय प्रशासन ने देर रात्रि तक मोर्चा संभालते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त कर आवागमन एवं बिजली सप्लाई बहाल कराई।
यहां यहां गिरे पेड़ – सिहोरा नगर के थाना प्रांगण में होडिंग और नीम का वृक्ष जड़ से धराशाई, रेस्टहाउस के पास लिपिस्टिक के पेड़ धड़ से अलग। बाबाताल बाह नाला समीप बिजली के तार केबिल तेज तूफान में लटक गई। खितौला स्टेशन मार्ग में पेड़ की चपेट में आया सवारी ऑटो रिक्शा जिससे दो घंटे से अधिक स्टेशन मार्ग, पान उमरिया मार्ग मझगवा मार्ग में यातायात दो घण्टे के लिए बांधित रहा।
बिजली आपूर्ति – तेज तूफान ने बिजली की सप्लाई को पूरी तरह से तहस महश कर दिया था। बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की कड़ी मेहनत ने रात्रि 12 बजे के लगभग विद्युत सप्लाई बहाल कराई गई। लेकिन इस बीज लोग परेशान होते रहे कि बिजली आयेगी या फिर पूरी रात अंधेरे में ही बितानी पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88