Uncategorised

भाजपा मंडल उमरियापान में संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

सतीश चौरसिया उमरियापान । भाजपा मंडल उमरियापान में सोमवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई ।
बैठक में संगठन प्रभारी सुजीत जैन, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल प्रभारी सुरेश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संतोष दुबे मंचासीन रहे ।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह एवं जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया । उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से ही यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है ।
इस अवसर पर मंडल क्षेत्र में निवासरत सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88