जबलपुर जीआरपी ने पकड़ा शातिर बदमाश , कब्जे से जप्त मोबाइल एवं कीमती जेपरात

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले में रेल्वे स्टेशन एवं ट्रेनों में लगातार चैकिंग अभियान जारी हैं। ट्रेनों में चोरी और अपराधी मामलों में लिप्त एक और शातिर बतमास जीआरपी पुलिस की गिरफ्त में हुआ हैं। जिसके पास से कीमती जेवरात, एक मोबाइल फोन और नगद राशि बरामद की गई हैं।
आरोपी धड़पकड़ – जबलपुर जीआरपी थाना में अपराध क्र. 249/26 की धारा 305 (सी) बीएनएस की कार्यवाही की गई हैं।
जबलपुर जीआरपी थाना ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया हैं कि
आरोपी – जितेन्द्र झारिया पिता अनारी लाल झारिया उम्र 30 वर्ष निवासी मझौली खबरा थाना मझौली जिला जबलपुर का निवासी हैं।
घटित घटना स्थल – ट्रेन 12853 अमरकंटक एक्सप्रेस के कोच बी-1 बर्थ नं 79,80 रेलवे स्टेशन जबलपुर में चैकिंग के दौरान आरोपी एवं
जप्ती – चांदी की पायल, एक मोबाइल व 500 रूपये नगदी कुल कीमती 12500 रूपये जप्त कर कार्यवाही की गई।
विवरण:- जीआरपी पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक महोदय रेल सिमाला प्रसाद जबलपुर के निर्देशन मे एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रेल भावना मरावी व श्रीमान पुलिस उप अधीक्षक महोदय रेल अंकिता सुल्या जबलपुर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर द्वारा जीआरपी थाना जबलपुर के क्षेत्र अंतर्गत हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु टीम गठित कर गर्मियों की भीड भाड मे हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष चैकिंग चलाई जा रही है चैकिंग के दौरान दिनाँक 05/05/2026 को प्लेटफार्म नं. एक इटारसी छोर रेलवे स्टेशन जबलपुर आउटर पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में पटरी पार करते हुये मिला। जिसे मौके पर उपस्थित साक्षियो के समक्ष पकड़ा गया व स्टेशन आने का उचित कारण पूछने पर टालमटोली बाला जवाब दिया । संदेह होने पर साक्षियों व स्टाफ की मदद से पकड़कर थाना लाकर पूछताछ की गई । जो जितेंद्र झारिया निवासी मझौली खबरा का रहने वाला बताया । सख्ती से पूछताछ की गई तो दिनांक 04/05/2026 को सुबह के समय ट्रेन अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी डिब्बे से एक लेडिस पर्स चोरी करना स्वीकार किया व चोरी किये लेडिस पर्स में मिले हुये चांदी की पायल, एक मोबाइल व 500 रूपये नगदी कुल कीमती 12500 रूपये का जेब से निकालकर पेश किया। मामले का मसरूका होने से जप्त किया जाकर आरोपी थाना हाजा का पूर्व अपराधी होने से आरोपी को गिरप्तार किया। साथ ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । उक्त कार्यवाही में जीआरपी थाना जबलपुर SHO संजीवनी राजपूत के नैतृत्व मे प्रधान आरक्षक संतोष कुशवाहा आर. प्रमोद गुप्ता का विशेष योगदान रहा। श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक महोदय रेल जबलपुर द्वारा अधिकारी, कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है।



