नेशनल हाईवे 30 गोसलपुर में तेजरप्तार का कहर, सवारी बस एवं ट्रैक्टर की भिड़ंत में कई यात्री हुए घायल

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। जबलपुर नेशनल हाईव 30 सड़क मार्ग में मंगलवार दिनांक 05/05/2026 की सुबह 10:35 के लगभग सिहोरा बस स्टैंड सवारी लेकर निकली लाल रंग की बस क्रमांक एम पी 20 पी ए 9849 जैस ही मिडवे ढाबे खजुरी खिरिया पेट्रोल पम्प पर वह गोसलपुर बस पहुंचीं और आगे जा रहे ट्रैक्टर को जो दार टक्कर मारते हुए बस पलट गई। साथ ट्रैक्टर भी उल्टा पलट गया। इस भिड़ंत में बस में सवार लगभग 40 से अधिक लोगों में 10 लोगों की गम्भीर हालत में तत्कालीन उपचार के लिए भिजवाया गया।
इस दुर्घटना में अन्य सवारियों को खरोंच आने पर कुछ को गोसलपुर और कुछ को सिहोरा अस्पताल में इलाज हेतु भेजा गया।
घटनास्थल पर तत्कालीन – बस ट्रैक्टर की भिड़ंत की जानकारी जैसे ही थाना गोसलपुर पुलिस को लगीं तत्कालीन राहत बचाव के साथ उन्हें बस से एक एक कर खिड़की से बाहर निकाला गया। इस घटना के तुरन्त ही चालक बस छोड़कर भाग गया। वहीं ट्रैक्टर चालक और हेल्पर को दबे हुए स्थानीय लोगों की मददत से बाहर निकाला गया।
इस गम्भीर हादसे में सिहोरा तहसीलदार एवं पटवारी थाना प्रभारी की मौजूदगी में पंचनामा कार्यवाही करते हुए बस चालक के विरुद्ध लापरवाही वाहन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जॉच पड़ताल शुरू कर दी गई हैं।
घायलों के नाम निम्नलिखित – सदा रानी पति महेश पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी सगड़ा, वंदना चौधरी पति कमलेश उम्र 25 वर्ष निवासी बरगी, अरविन्द हल्दकार पिता रामदास उम्र 60 वर्ष निवासी जबलुपर, रत्नेश ताम्रकार पिता गोपाल प्रसाद उम्र 38 वर्ष निवासी मझौली, आकाश दाहिया पिता राजेन्द्र उम्र 27 वर्ष निवासी सिहोरा,
गम्भीर फैक्चर – माया बाई महोबिया पति लटोरी महोबिया उम्र 65 वर्ष निवासी बड़खेड़ा पनागर बाएं कान में चोट एवं हाथ में गम्भीर चोटें आई हैं।
राम लाल नाई पिता बुद्धू नाई उम्र 60 निवासी स्लिमनाबाद जिला कटनी। इन घायलों को मेडिकल जबलपुर उपचार हेतु रैफर किया गया था।



