बरगी क्रूज हादसे में मृतकों को सिहोरा ब्लॉक कांग्रेस ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। जबलपुर जिले के बरगी डैम पर्यटन स्थल में विगत दिनों हुए क्रूज डूबने से एक दर्जन से अधिक मौतों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने दुःख व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।
मीडिया को प्रेस नोट जारी करते हुए सिहोरा ब्लॉक काग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बिहारी पटेल ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जबलपुर के अध्यक्ष संजय यादव के मार्गदर्शन में एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा के तत्वाधान में 4,5,2026को अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय जी के नाम 30 4.26 को बरगी बांध में क्रूज हादसा के संबंध में ज्ञापन सोपा गया । ज्ञापन की प्रमुख मांगे ( 1) दोषी अधिकारियों एवं संबंधित जिम्मेदारों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। ( 2) मृतकों के परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि दी जाए। (3) सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाही सुनिश्चित की जाए। जबलपुर सीईओ को निलंबित किया जावे। (4) रमजान भाईजान ने डूबते हुए चार लोगों की जान बचाई उनको प्रोत्साहन राशि एवं सम्मान पत्र दिया जाए । ज्ञापन सौंपने के पूर्व पार्षद अरशद खान के कार्यालय से कैंडल मार्च निकालकर जय स्तंभ थाने के सामने दिवंगत आत्माओ की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर 2 मिनट का मोन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस कार्यक्रम के दौरान बिहारी पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा, राजेश चौबे सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रकाश कुररिया वरिष्ठ कांग्रेसी, लाल बहादुर पाठक, शिवकुमार गर्ग, रिटायर्ड डिप्टी रेंजर, संतोष पांडे, आलोक पांडे पार्षद, रमेश पटेल पार्षद, मंसूर मंसूरी पूर्व पार्षद, राजेश पटेल पूर्व पार्षद, राहुल श्रीवास्तव, गणेश दाहिया पूर्व पार्षद,प्रभात कुररिया, प्रांजल शराफ़, डब्बू पाठक, नवनीत शुक्ला, संदीप शुक्ला, रमा चौरसिया, शंकर वंशकार पूर्व पार्षद,बिट्टू कुररिया, फैज आलम शाह ,शेख साबिर, ओम नारायण श्रीवास्तव ,पापे यादव, गिरधर सरावगी, शाजिद खान, लालजी पटेल, पूर्व सरपंच, ,गुल्लू खान, सुभाष ठाकुर,दिवाकर दुबे, अजीत विश्वकर्मा, दानिश कुरेशी, अयान अली, अकबर शाह,शेख महमूद भाईजान, शाकिर अली,राजेंद्र दाहिया , अंकित पटेल इत्यादि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

