नीट परीक्षा के पेपर लीक होने एवं अर्थव्यवस्थाओ को लेकर निकाला मशाल जुलूस, विरोध प्रदर्शन के साथ सौंपा ज्ञापन

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं संजय यादव अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के मार्गदर्शन में दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को शाम 7 बजे के दौरान बाबा ताल सिहोरा से हाथ में मशाल जलाकर पैदल चलकर विरोध जताते हुए पुराने बस स्टैंड से पुलिस थाना प्रांगण में जलते मशाल जुलूस का समापन किया गया।
मीडिया को जानकारी देते हुए ब्लॉक काग्रेस द्वारा बताया कि नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण, लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से हुए इस खिलवाड़ के विरोध में मसाल जुलूस एव माननीय राष्ट्रपति भारत सरकार के नाम सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को को ज्ञापन सौंपा गया। मांग रखते हुए कहा कि पूरे मामले की पारदर्शिता से जॉच हो। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। छात्र छात्राओं को उनका हक वापस मिले।
इन युवाओं के उज्जवल भविष्य के साथ हुए खिड़वाल और पेपर लीक को लेकर नाराजगी भी जताई हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक काग्रेस कमेटी सिहोरा के अध्यक्ष बिहारी पटेल, पूर्व महासचिव एवं पार्षद राजेश चौबे, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रकाश कुररिया, संदीप व्यौहार, डॉ आर के यादव, गोसभाई आजाद, आलोक पाण्डे, शमशेर उर्फ गुल्लू खान, नगर अध्यक्ष पवन सोनी, ललित दुबे, यश कुमार, डब्बू पाठक, प्रेम चौरसिया, सुनील कुमार, सचिन पटेल, मनीष खम्परिया, ओम नारायण श्रीवास्तव, सतीश पटेल, अजित विश्वकर्मा, शाहिद खान, शंकर वंशकार पूर्व पार्षद के साथ अन्य कार्यकर्ताओं इस दौरान मौजूद रहें।



