उमरिया दर्पण

16 महीना से सिंधिया जी की मूर्ति धूल खा रही है: चौहान

माधवराव सिंधिया मूर्ति का मुख्यमंत्री करें लोकार्पण : कांग्रेस

सतीश चौरसिया उमरियापान । जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया की पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे श्रीमंत माधवराव सिंधिया की कटनी में मैहर बाईपास रोड पर पुनर्स्थापित मूर्ति की दुर्दशा मुझे देखा नहीं गया उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के संज्ञान में यह बात सोशल मीडिया के माध्यम से रखते हुए कहा कि 14 नवंबर 2024 को यह मूर्ति चौराहे से पृथक कर मूर्ति के गले में फंदा लगाकर बाजू में रखी गई थी जिसे हमने फोटो सहित विरोध किया था कि यह श्रीमंत माधवराव सिंधिया का अपमान है जिस पर राष्ट्रीय राजमार्ग के दो इंजीनियर को सस्पेंड किया गया था ।
पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान स्वयं श्रीमंत माधवराव सिंधिया चौराहा पहुंच कर मूर्ति के साथ हो रही दुर्दशा का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से दिखाते हुए वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से आग्रह किया कि उनकी उपस्थिति में पुनः लोकार्पण होना चाहिए साथ ही केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि माधवराव सिंधिया जी आपके पिताजी बस नहीं थे बल्कि वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे जिन्होंने कांग्रेस राज में रेल मंत्री रहते इस देश में रेलवे को अपनी एक अलग पहचान दिलाई थी आपको भी इसमें ध्यान देना चाहिए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88