जबलपुर दर्पण

सरपंच ने स्वयं की निधि से कराया निर्माण कार्य ग्राम वासियों ने दी शुभकामनाएं

सतीश चौरसिया उमरियापान । जहां सरपंचों के ऊपर वसूली रिकवरी की कार्यवाही आए दिन होती रहती है वही जिले की बहोरीबंद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत तिहारी में ग्राम पंचायत सरपंच ने अपने स्वयं की निधि से निर्माण कराया । बता दें ग्राम पंचायत सरपंच सुनील रतन गुप्ता ने ग्राम की जरूरत को देखते हुए एक कमानिया गेट का निर्माण कराया ।
सरपंचों की कार्यप्रणाली आपसे छिपी नहीं है लेकिन ऐसे काबिल सरपंच जो ग्राम पंचायत का हित और विकास सुनिश्चित करते है बहुत कम ग्राम पंचायतों में मनोनीत होते है । ग्राम पंचायत सरपंच ने स्वयं की निधि से निर्माण कार्य कराया जिसको देखकर ग्राम पंचायत के जन मानस सहित आस पास के लोगों ने सरपंच की सराहना की सराहना क्यों न हो ऐसे सरपंच होते कहा है जो अपने स्वयं के पैसे खर्च करके ग्राम पंचायत का भला सोचे
ग्राम पंचायत सरपंच सुनील रतन गुप्ता ने बात चीत के दौरान बताया कि अपनी ग्राम पंचायत को आदर्श बनाने के लिए स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास में करूंगा मेरी ग्राम पंचायत का विकास ही मेरा विकाश है साथ ही उन्होंने बताया कि ग्राम के जन मानस की हार्दिक इच्छा था कि ग्राम में एक कमानिया गेट हो उन्होंने अपनी मांग मेरे सामने रखी चूंकि सरकार की राशि से कमानिया गेट के काम की अनुमति नहीं है पर जन मानस की इच्छा को सर्वोपरि रखते हुए मैने स्वयं की राशि से कमानिया गेट का निर्माण कराया है । सरपंच सुनील रतन गुप्ता ने कहा है कि आगे भी अगर में जन मानस के किसी काम आ सकूं ये मेरा सौभाग्य होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88