कायस्थ वूमेन क्लब ने साउथ इंडियन कार्यक्रम आयोजित किये

जबलपुर दर्पण। ईरा नंदनी कायस्थ वूमेंस क्लब ने दक्षिण भारतीय परंपराओं और पूजा विधि के साथ नई कार्यशाला आयोजित की | इस कार्यशाला में दक्षिण भारतीय स्वागत तथा परंपरागत पूजा तथा देवी उपासना की विधि और संस्कृत श्लोक में स्पष्ट के विषय में विशेष नई जानकारियां प्रदान की गई | इस अवसर पर क्लब की उपाध्यक्ष अंशुल वर्मा और महासचिव सिमरन सक्सेना ने सामाजिक उथान के लिए नए प्रदेश एवं नए संस्कार का जीवन में महत्व बताया।
सभी ने मिलकर साउथ इंडियन गानों पर डांस किया और गेम्स भी खेले। कार्यक्रम का संचालन सिमरन सक्सेना और निधि खरे ने किया। बेस्ट और परफेक्ट साउथ इंडियन परिधान के लिए मनीषा खरे फर्स्ट , आयुषी सक्सेना सेकंड और डॉ. नम्रता चंद्रा थर्ड पुरस्कार प्राप्त किया । इसके साथ ही अंशुल वर्मा, शशि श्रीवास्तव, नम्रता वर्मा, राजश्री खरे और डॉ. रुचि खरे को भी कंसोलेशन प्राइज दिया गया। गेम्स के भी प्राइज दिये गये ।गेम्स और परिधान का जजमेंट मनीषा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर संस्था की , नम्रता श्रीवास्तव, निधि श्रीवास्तव, निरुपमा वर्मा, नमिता श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, कल्पना श्रीवास्तव, नीरू वर्मा, पद्मा खरे, ममता श्रीवास्तव व अन्य सदस्य उपस्थित थे| कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन निधि खरे ने किया |



