जबलपुर दर्पण

नीट पेपर लीक में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को दी श्रद्धांजलि, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

जबलपुर दर्पण । संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में मालवीय चौक में नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण से आहत होकर अपनी जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर दिल्ली में पिछले 18 दिनों से शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं जवाबदेही की मांग को लेकर आंदोलनरत समाजसेवी सोनम वांगचुक के आंदोलन का भी समर्थन व्यक्त किया गया। संयुक्त संघर्ष समिति ने मांग की कि नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए ऒर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए ।
कार्यक्रम में सुबोध रिछारिया, रामरतन यादव, रजनीश दुबे, घनश्याम यादव, सतीश तिवारी, डॉ राजेंद्र पिल्ले, शिवकुमार चौबे, राजकुमारी बंसल, माया हुरमाडे, नोखे लाल प्रजापति, मनोज बागमरे, संतोष मराठा, धर्मेंद्र कुशवाहा, सोमवारु कोल, अमित पांडे, मेहंदी हसन, जितेंद्र यादव, उमेश पटेल, रंजन यादव, मदन शर्मा, अभिलाष दीक्षित, रिंकू कुशवाहा, विनय नेमा, हिमांशु बिंद्रा, अशोक यादव, अनुराग सिंह, नरेश चक्रवर्ती, सुधीर शर्मा, अतुल लोधी, मुन्ना सेन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88