अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

घर के सामने दोपहिया खड़ी करने पर मारपीट

बेलबाग अंतर्गत प्रेमसागर में दो पक्षों के बीच विवाद

जबलपुर। घर के सामने दोपहिया वाहन खड़ा करने की बात पर दो पक्षों में बेलबाग के प्रेमसागर में जमकर विवाद हुआ।
थाने में सोमवार की रात 9 बजे नवीन वंशकार , निवासी प्रेमसागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 8 बजे वह अपने घर के सामने एक्टिवा खड़ी किया था, तभी पड़ोस में रहने वाले राजेश, मनीष, गोलू वंशकार आए और कहने लगे रास्ते में गाड़ी क्यों खड़ी कर दिया, इतना कहते हुए उन्होंने र्इंट से हमला कर दिया, जिससे सिर में चोट लग गई, इसके बाद वे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
वहीं थाने में राजेश वंशकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई रात 8 बजे उसके बच्चे खेल रहे थे तो उनकी गेंद विक्रम के घर चली गई तो उसकी बेटी गेंद उठाने गई तो विक्रम वंशकार, किस्सू वंशकार उसकी बेटी के साथ गाली गलौज करने लगे, गाली देने से मना किया तो दोनों ने डंडे से हमला करते हुए उसके पैर में चोट पहुंचा दी। इस दौरान बीचवचाव करने पहुंची उसकी बेटी कृष्णा, पत्नी रचना वंशकार बीच बचाव करने लगी तो विक्रम एवं किस्सू ने र्इंट से हमला कर बेटी के दाहिने हाथ एवं माथे में चोट एवं कृष्णा के दाहिने गाल एवं बार्इं आंख के पास चोट पहुंचा दी। पुलिस ने पक्षों की रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 506, 188, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
———————–
निमार्णाधीन फैक्ट्री में चोरी
– गोसलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज
जबलपुर। लॉक डाउन में निर्माणाधीन फैक्ट्री में एल्यूमीनियम की चौखट चोरी हो गई।
थाने में आफताब आलम, निवासी रद्दी चौकी गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रामपुर बुढ़ागर में ग्लूकोस फैक्ट्री बनवा रहा है, लॉकडाउन होने से काम बंद हो गया है, चौकीदारी हेतु रामपुर निवासी महेन्द्र केवट को रखा है, जिसने सोमवार की शाम को फोन पर बताया कि फैक्ट्री के अंदर के कमरों की एल्यूमीनियम की चौखट कोई चुरा ले गया है, उसने जाकर देखा तो अंदर से 9 चौखट नहीं थीं। महेन्द्र ने राहुल केवट पर चोरी की शंका जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस ने धारा 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर संदेही की तलाश शुरू कर दी है।
————————-
छत से गिरे घायल वृद्ध की मौत
जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में छत से गिरकर घायल वृद्ध की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस को अस्पताल से मिली सूचना पर बताया गया कि निहिर दासगुप्ता (62), निवासी चंपा नगर मानेगांव, को घर की छत से गिरने के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात मृत्यु हो गई।
पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
————————.3

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88