मध्य प्रदेश

जनगणना कार्य की बारीकियों को समझें:डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया

मण्डला। जनगणना 2021 के प्रथम चरण के संबंध में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला योजना भवन में प्रारंभ हुआ जिसमें प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, मकानों की गणना तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अद्यतन करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया, अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम सुलेखा उईके सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने कहा कि सभी अधिकारी प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य की बारीकियों को समझें जिससे कार्य को बेहतर ढंग से संपादित किया जा सके। उन्होंने प्रतिभागियों का आव्हान किया कि वे जनगणना कार्य के संबंध में अपनी शंकाओं व जिज्ञासाओं का प्रशिक्षण के माध्यम से समाधान प्राप्त करें। प्रशिक्षण में कुशल प्रशिक्षक विनोद कुमार दुबे एवं पर्यवेक्षक लक्ष्मण सिंह द्वारा जनगणना 2021 के प्रथम चरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना के दौरान जनगणना अधिकारी राजपत्र में प्रकाशित प्रश्न पूछ सकता है और जनगणना अधिनियम 1948 में किए गए कानूनी प्रावधानों के तहत् प्रत्येक व्यक्ति पूछे गये प्रश्नों का जवाब देने के लिए कानूनी तौर पर बाध्य होगा। गलत जानकारी देने वालों के लिए सजा का प्रावधान किया गया है। जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी कर्मचारी जनगणना कार्य के लिए मना नहीं कर सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88