प्रकाश जयसवाल बने अध्यक्ष

मण्डला। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के चुनाव पत्रकार भवन मंडला में संपन्न हुए जिसमें संघ के सदस्यों ने हिस्सा लिया और मतदान कर अपना विश्वास एक बार फिर संघ के अध्यक्ष प्रकाश जयसवाल पर जताते हुए उन्हें अपना अध्यक्ष चुना। इस अवसर पर मंडला जिले के तहसील एवं विकास खंडों के पत्रकार साथी एकत्रित हुए थे जिन्होंने मतदान कर प्रकाश जायसवाल के पक्ष में मतदान कर उन्हें जिताया इस अवसर पर मंडला जिले के प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी साथियों ने बधाई दी और उम्मीद की की जयसवाल पत्रकारों के हितों के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे। इस कार्यक्रम में मंडला जिले के तहसील एवं विकासखंड के पत्रकार गण भी शामिल हुए थे जिन्होंने प्रकाश जायसवाल के चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए खुशी व्यक्त की।



