जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कन्टेनमेन्ट क्षेत्रों में घर-घर राशन पहुंचाएगा नगर निगम

घर घर राशन पहुंचाने नगर निगम की योजना का शुभारंभ,नगर निगम आयुक्त श्री आशीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया,नगर निगम ने तैयार कराए आटा, दाल, चांवल, तेल, मसाले और नमक के विशेष पैकेट,251 रुपये देकर संक्रमित क्षेत्र में रहने वाले हर नागरिक खरीद सकते हैं विशेष पैकेट

जबलपुर । लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान कन्टेनमेंन्ट क्षेत्रों में घर घर राशन पहुॅंचाने के लिए योजना आज से प्रारंभ की गयी है। खाने पीने की आवश्यक चीजों में आटा 2 किलो-56 रूपये, दाल 1/2 किलो-45 रूपये, चॉंवल 2 किलो-60 रूपये, तेल 1/2 लीटर-50 रूपये, मसाले (हल्दी, धनिया, मिर्ची) – 30 रूपये, और नमक 1 किलो-10 रूपये, कुल 251 रूपये के पैकेट तैयार कराये गए हैं। निगमायुक्त श्री आशीष कुमार ने कन्टेनमेंट क्षेत्रों में आटा, दाल, चॉंवल, तेल, मसाले और नमक के पैकेट पहुॅंचाने की व्यवस्था की है। नगर निगम आयुक्त श्री आशीष कुमार के मार्गदर्शन में नगर निगम की टीमों ने 5 वाहनों के माध्यम से कन्टेनमेंट क्षेत्र में नागरिकों की सुविधा के लिए आटा, दाल, चॉंवल, तेल, मसाले और नमक पहुंचाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। कर्फ्यू एवं लॉकडाउन के दौरान कन्टेनमेंट क्षेत्रों में नागरिकों को घर से निकलना बंद किया गया है। नागरिकों को अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में नगर निगम द्वारा यह सार्थक पहल प्रारंभ की गयी है। नगर निगम आयुक्त श्री आशीष कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह से शहर के कन्टेनमेंट क्षेत्रों में आटा, दाल, चॉंवल, तेल, मसाले और नमक पैकेट तैयार कर डोर टू डोर सप्लाई प्रारंभ कर दी गई है एवं नागरिकों को इन्हें प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज नगर निगम परिसर से निगम आयुक्त श्री आशीष कुमार ने आटा, दाल, चॉंवल, तेल, मसाले और नमक के पैकेट से भरी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर उन्हें शहर के विभिन्न रहवासी क्षेत्रों में रवाना किया। नगर निगम के इस प्रयास से नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी और उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सभी वाहन चालकों को मास्क एवं सेनेटाइजर भी प्रदान करते हुए उन्हें कहा गया है कि आटा, दाल, चॉंवल, तेल, मसाले और नमक पैकेट विक्रय करने के दौरान वे सभी शासन के द्वारा जारी नियमों का पालन करेगें और सामाजिक दूरियॉं भी बनाकर ही ग्राहकों को आटा, दाल, चॉंवल, तेल, मसाले और नमक पैकेट उचित मूल्य पर विक्रय करेगें।
इस अवसर पर निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम की इस व्यवस्था से शहर के नागरिकों को एक ओर उचित मूल्य पर सुरक्षित तरीके से आटा, दाल, चॉंवल, तेल, मसाले और नमक पैकेट मिल सकेगें। इस व्यवस्था से वे घर में इस संकट की घड़ी में सुरक्षित रह सकेगें। इस अवसर पर निगमायुक्त ने सभी से यह भी आग्रह किया है कि शासन द्वारा जारी एडवाईजरी का पालन करें और घर पर रहकर अपने को भी सुरक्षित रखें और अपनों को भी सुरक्षित करें। इस मौके पर संभागीय अधिकारी श्री राकेष तिवारी, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88