ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न

जिले भर के समाजसेवी व गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
दमोह। तीर्थ क्षेत्र भगवान जागेश्वर नाथ की पावन नगरी बांदकपुर में संचालित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल (अंग्रेजी माध्यम)के वार्षिकोत्सव में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे संस्था के प्राचार्य शुभांशु दुबे विद्यालय की संचालक विनीता दुबे ने संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर आयोजन की सफलता हेतु विश्वास जताया ज्ञात हो कि संस्था के कुशल संचालन की यह तीसरी बर्षगाँठ है आयोजन में उपस्थित समस्त अभिभावक जनों का अपने बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर जिस अपूर्व आनँद का दर्शन हुआ वह शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया नवनिर्मित गार्डन घनश्याम पैलेश के सुव्यवस्थित परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफल रूप से दिव्यता एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,आमंत्रित अतिथिजनों,गणमान्य नागरिकों एवं युवासाथियों सहित अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन में भरपूर सहयोग एवं स्नेह प्रदान किया उक्त आयोजन में कार्यक्रम अध्यक्ष सरपंच श्रीमति अभिलाषा यादव की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही साथ ही सरपंच प्रतिनिधि धेश्याम यादव जी ने सम्पूर्ण व्यवस्थाओं में पारिवारिक सदस्य के रूप में सहयोग प्रदान किया श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता बाल व्यास पूज्यनीय श्री कार्तिकेय जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दमोह विधानसभा क्षेत्र के यशस्वी विधायक राहुल सिंह एवं सह अतिथि जिला शिक्षाधिकारी पीपी सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही पुरुस्कार वितरण समारोह में आनंद भैया स्मृति पुरुस्कारों का वितरण युवा समाजसेवी अंकुश श्रीवास्तव ने किया इस अवसर पर छात्रक्रान्ति दल के जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह पटेल ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं व्यक्त की कार्यक्रम का संयुक्त संचालन शिक्षक विक्रम घोष एवं कुलदीप ने किया विद्यालय पारिवार के आयोजन में व्यवस्थापक के रूप में सार्थी रहे आशीष तंतुवाय,शंकर गौतम ने समस्त टीम मेम्बर्स एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया कार्य्रकम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय आमजनों की उपस्थिति रही।



