मध्य प्रदेश

ग्राम सेनिटाइजेशन के साथ कर रहे समस्याओं का निराकरण

मण्डला– जिले में कोरोना संक्रमण की स्तिथि को देखते हुए बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा ने अपने स्वयं के संसाधनों से विधानसभा क्षेत्र में 15 मई से सेनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है। इसके तहत अब तक मुख्य बाजार हाट वाले लगभग 17 ग्रामों को सैनिटाइज किया जा चुका है। शुक्रवार को विधायक अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कोरोना प्रभावित ग्राम भौंकादेवरी को सेनिटाइज करने पहुंचे लेकिन सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन द्वारा मना किये जाने के कारण उक्त ग्राम को सेनिटाइज नही किया गया, इसके पश्चात उक्त प्रभावित ग्राम के आसपास के ग्राम इमलीटोला, जोगीलुढिया, नैझर, उमरिया में सेनिटाइजेशन किया गया।
समस्याओं का किया निराकरण
इन ग्रामों सेनिटाइजेशन के दौरान ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक से मिले जिनका निराकरण तत्काल किया गया। ग्रामों में नागरिकों को अनाज नही मिलने की शिकायत के बाद विधायक ने अपने पास उपलब्ध अनाज ग्रामीणों को वितरित किया वहीं जिन पात्र हितग्राहियों की पर्ची जारी नही हो पा रही है उनके लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ग्राम नैझर में कुछ हितग्राहियों ने मेढ़ बंधान कार्य स्वीकृत नहीं होने की समस्या बताई जिसके लिए सीईओ व मनरेगा एई से बात कर स्वीकृति की कार्यवाही करने हेतु कहा गया। ग्राम नैझर में नल जल योजना पिछले वर्ष से बंद है जिसके लिए पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री व एसडीओ से बात की गई जिस पर अधिकारियों ने दो दिन के भीतर कार्य प्रारंभ करवाने की बात कही गई।

ये रहे उपस्थित-

इस दौरान विधायक श्री पट्टा के साथ जनपद सदस्य अरविंद कुशराम, अंतराम साहू, पीतम नरते, सिंगराम नरते, हरि प्रसाद चौधरी, पिरमू करचाम, महेश मरकाम, सेवकराम धुर्वे,मांजूलाल उईके, दिलीप साहू, अंबिका प्रसाद साहू, शंकर यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88