दमोह दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युज

स्थानांतरण होने के बाद थाना प्रभारी ने मासूम की इच्छा की पूरी, साइकिल देख मासूम के चहरे में आई खुशी

स्थानांतरण लिस्ट में नाम आने के बाद टीआई पहुंची जबेरा के वंशीपुर पीड़ित मासूम की इच्छा की पूरी साइकिल देख मासूम के चहरे में दिखी हंसी

दमोह। तेन्दूखेड़ा थाने में 9महीने का कुशल थाना चलाने के बाद टीआई इंद्रा सिंह का स्थानांतरण दमोह लाइन किया गया यह एक और जहां चर्चा का विषय भी बना हुआ है क्यों टीआई इंद्रा सींग ने हमेशा गरीब और बेसहारा लोगों की हमेशा मदद की है और वह अपनी ड्यूटी और अच्छे कार्यों के लिए हमेशा सुर्खियों में बनी रही हैं और स्थानंतरण के बाद भी उन्होंने उस मासूम बच्ची की इच्छा पूरी की जिसके लिए पूरे जिले ने कामना की थी हम बात कर रहे हैं दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वंशीपुर ग्राम की जहां पर एक मासूम जिसकी उम्र मात्र 6 वर्ष की उसके साथ ग्राम के ही एक युवक ने दुष्कर्म करके उसके हाथ पैर बांधकर खंडहर फेक दिया था दूसरे दिन उस मासूम की सूचना जबेरा पुलिस को लगीं और तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ा था उसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच तेन्दूखेड़ा थाना प्रभारी को सौपी थी और उन्होंने भीषण गर्मी और कोरोना वायरस की चिंता न करते हुए केवल मासूम को इंसाफ दिलाने के लिए मात्र 26 दिन में पूरी जांच कर दमोह कोर्ट में चालान पेश किया जहां एक और इंद्रा सिंह की मांत्र 26 दिन की मेहनत से पूरे पुलिस महकमे ने उनपर गर्व किया था तो वहीं दूसरी ओर इनको लाइन अटैक करके उनके विभाग ने उनके हस्ते चहेरे पर उदासी की मुहर लगा दी लेकिन उन्होंने पूर्व की तरह अपने स्थानांतरण की चिंता न करते हुए उनको उस मासूम बच्ची की इच्छा दिख रही थी जो टीआई इंद्रा सिंह से 6साल की बच्ची ने की थी और उसकी इच्छा को पूरा करने शुक्रवार की शाम फिर एक बार टीआई इंद्रा सिंह जबेरा के वंशीपुर गांव पहुंची!
साइकिल देख खुश हुआ मासूम
जिस समय टीआई इंद्रा सिंह वंशीपुर गांव पहुंची तो बच्ची घर के अंदर थी जैसे ही मासूम बच्ची की नजर साइकिल पर पड़ी तो उसके चहेरे पर एक अलग ही खुशी दिखी वह टीआई से आकर चिपकते हुये साइकिल पर बैठ गई और टीआई से धक्का देने की बात कहीं उसके बाद टीआई और अन्य स्टाप ने बच्ची को साइकिल पर बैठाकर धक्का भी लगाया और बाद में टीआई इंद्रा सींग ने बच्ची की सेहत की जानकारी लेते हुए उसकी आखों के बारे में भी परिवार के सदस्यों से जानकारी ली
टीआई ने दिखाई दरियादिली
पुलिस विभाग में हमेशा मनमानी के लिये चर्चित रहता है लेकिन कुछ अधिकारी ऐसे भी होते है जिसमें मानवता और दूसरों के प्रति हमदर्दी रहती है उनमें से एक है महिला टीआई इंद्रा सिंह जिन्होंने मामले की जांच तो निष्पक्ष की साथ ही बच्ची के द्वारा साइकिल मागने पर वह खुद साइकिल लेकर वंशीपुर पहुंची उसी दौरान उनके इस कार्य को ग्राम के लोगों ने भी महिला टीआई के इस कार्य की प्रंशसा की ओर फोटो खींचकर मीडिया तक भेजी जब इस संबंध में टीआई इंद्रा सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि मासूम के परिवार के लोग गरीब है और मासूम ने उनसे साइकिल की मांग की थी इसलिए वह साइकिल लेकर ग्राम पहुंची थी उस बहाने उन्होंने बच्ची की सेहत के बारे में भी परिवार के लोगों से चर्चा की इस दौरान उनके साथ तेन्दूखेड़ा थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक शेख समीम और आरक्षक सलीम खान भी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88