भाजपा जिला अध्यक्ष का उमरिया नगर मंडल में प्रवास

केंद्र सरकार की नीतियां और उपलब्धियां पहुंचेगी घर घर:
उमरिया यश कुमार शर्मा। जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष द्वारा उमरिया नगर मंडल में प्रवास कर आम कार्यकर्ताओं से मिलते हुए मोदी जी की नीतियों और उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाया। जिला अध्यक्ष जी ने मोदी जी को भारत का पहला ऐसा प्रधानमंत्री बताया जो अपने वादे और दावों पर अटल रहते हैं उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति का ही परिणाम है कि भारत से धारा 370 की समाप्ति 35A ट्रिपल तलाक नागरिकता संशोधन अधिनियम विधेयक अयोध्या में अप्रत्याशित राम मंदिर निर्माण लद्दाख और कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाना अपने आप में ऐसे अद्भुत फैसले हैं जिनकी जनता बहुत दिनों से राह देख रही थी। माननीय मोदी जी के सपने को साकार करते हुए हम भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करने के साथ-साथ कोविड-19 जैसी महामारी मे आमजन को जागरूक करते हुए राष्ट्र के विकास में भाजपा का कार्यकर्ता लगा रहेगा ।इन्हीं सब विषयों को लेकर मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कोल के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष ने नगर के वार्डों में प्रवास किया।



