अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाटन जनपद उपाध्यक्षा के पति शत्रुघन सिंह पर बंदूकधारियों ने किया फायर:बाल बाल बचे

पाटन नप्र/ जबलपुर दर्पण। पाटन थाना क्षेत्र में दिनों दिन कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है एक के बाद एक वारदात से पाटन पुलिस की फजीहत हो रही है आलम यह है कि पाटन तहसील के जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है फिर आम आदमी का भगवान मालिक है। पाटन मझौली विधायक अजय विश्नोई के खासम खास उदय सिंह ठाकुर के छोटे भाई शत्रुघन सिंह के ऊपर अज्ञात बंदूकधारियों ने फायर कर दिया घटना ठाकुर होटल के पास रात तकरीबन 10 बजे की बताई जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पाटन थाने के ए.एस.आई गोविंद मार्को से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 12/11/22 रात 10 के आस पास पाटन जनपद उपाध्यक्षा के पति ठाकुर शत्रुघन सिंह जो उदय सिंह के छोटे भाई है उन पर कार क्रमांक MP 20 CF 4850 के चालक द्वारा गलत साइड से ओवरटेक करते हुए शत्रुघन सिंह की गाड़ी में टक्कर मार दी जिसके कारण उनकी कार में कुछ खरोच आ गई इसी मामूली से विवाद के चलते उक्त गाड़ी का पीछा करने पर बदमाशों द्वारा चलती गाड़ी पर फायरिंग की गई, कार क्रमांक MP20 CF 4850 जो कि निशान मोटर्स ऑनर जयदीप दिघिया पिता प्रकाश दिघिया निवासी झालोंन बेलखेड़ा की बताई जा रही है। शत्रुघन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर उक्त मामले की जांच कर रही है।
जब इस संबंध में उदय सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाईल रिसीव नहीं हुआ।
अब सवाल उठता है कि जब पाटन के जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं फिर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की जनता कैसे अपने आपको सुरक्षित महसूस करे। पाटन पुलिस का पूरा फोकस रेत एवं शराब माफियाओं से अवैध वसूली पर है। यही वजह है कि पाटन पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। पाटन नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी एवं अन्य एस आई जो पाटन थाने में लंबे समय से जमे हैं उनका यहां से ट्रांसफर किया जाय जिससे पाटन की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कुछ हद तक लगाम लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88