अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
भैंसदेही। थाने से 7 किलोमीटर की दूरी पर भैंसदेही- गुदगांव मार्ग पर पिपरिया जोड़ गैस गोडाउन के पास पोहर निवासी खुश्याल खाडगरे के खेत में लगभग चार-पांच दिन पुरानी लगभग 40 वर्षीय महिला की अज्ञात लाश मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । खेत मालिक आज जब खेत बनाने खेत में पहुंचे तो अज्ञात लाश देखकर दंग रह गए ।उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही जांच हेतु थाना प्रभारी तरन्नुम खान के नेतृत्व में भैंसदही पुलिस टीम जांच हेतु मौके पर पहुंची। खेत मालिक खुश्याल खाड़गरे ने बताया कि वे आज जब खेत में काम करने पहुंचे तो उन्हें उनके खेत में आम के पेड़ के नीचे अज्ञात महिला की लाश दिखाई दी जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल भैसदेही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भैंसदेही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया लाश चार-पांच दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अज्ञात महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। शीघ्र ही घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।
तरन्नुम खान
थाना प्रभारी भैंसदेही



