मध्य प्रदेश

जनता के लिए 24 घंटे भी काम करना पड़े तो वो भी करूँगा-नारायण पट्टा

बिछिया विधायक ने रखी विकास कार्यों की आधारशिला-बर्तन वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

मण्डला। जिले में जनहितैषी योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा विकास कार्यों को रफ्तार देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का कुशलता से निर्वहन कर रहे हैं। गुरुवार की देर रात भोपाल प्रवास से लौटते ही शुक्रवार की सुबह वो क्षेत्र के जनसंपर्क में निकल गए। शुक्रवार को विधायक श्री पट्टा ने घुघरी व बिछिया विकासखंड क्षेत्र के ग्रामों में विकास कार्यों की अनेकों सौगातें दीं और जनता के बीच पहुंचकर उनसे सीधे संवाद किया।

विकास कार्यों की रखी आधारशिला-विकासखंड घुघरी के ग्राम घुघरी में वार्ड क्रमांक 16 में सी सी रोड का भूमिपूजन किया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत ख़िरहनी में ग्राम पंचायत भवन, सी सी रोड व स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया गया। वहीं ग्राम पंचायत रामनगर में छात्रावास में बनने वाली बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन किया।
मदद योजना से बर्तनों का किया वितरण-इन्ही कार्यक्रमों के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री मदद योजना के अंतर्गत ग्रामो को प्रदाय किये जाने वाले बर्तनों का वितरण किया। ग्राम ख़िरहनी के होली ग्रेस इंग्लिश मीडियम स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर विधायक ने विद्यार्थियों का प्रोत्साहन व मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन से भविष्य की नींव निर्धारित होती है। जीवन का मूल हमारी शिक्षा है, हम जैसी शिक्षा पाते हैं हमारा जीवन भी वैसा ही होता है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए उनका मार्गदर्शन किया। ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित आम जन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनहितैषी कमलनाथ सरकार स्पीड मोड में काम कर रही है। ग्रामों के विकास के साथ जनता का विकास ही हमारी सरकार की एक मात्र प्राथमिकता है। इसी प्राथमिकता को लक्ष्य बनाकर हम भी दिन रात काम कर रहे हैं ताकि विकास की मुख्यधारा से पिछड़े हमारे बिछिया विधानसभा क्षेत्र के विकास की गति बढ़ाई जा सके। जनता के जनहितकारी कामों के लिए 24 घंटे भी काम करना पड़े तो मैं करने को तैयार हूं। मेरी प्राथमिकता अपने विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास करना है और उसके लिए मैंने अपने जीवन को जनता की सेवा में समर्पित कर दिया है। इस काम में आप सभी का जो सहयोग और मार्गदर्शन मुझे मिलता है वही मेरी असली ताकत है इसी की वजह से मैं पूरी ऊर्जा के साथ काम कर पाता हूँ। एक साल में हमने बिछिया विधानसभा के विकास के लिए जो काम किया है वह 5 साल में भी कर पाना असंभव था लेकिन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी का मुझे विशेष अनुग्रह मिलने के कारण क्षेत्र के लिए इतनी सौगातें हम ला पाए हैं। बिजली पानी सड़क की आवश्यकता को प्राथमिकता में रखते हुए हमने विकास कार्य स्वीकृत करवाये हैं। उन्हें अमलीजामा पहनाने का काम भी शुरू हो चुका है अगले कुछ समय में ये सभी काम जनता को लाभ देने की दिशा में प्रारम्भ हो जाएंगे।
ये रहे उपस्थित-इन समस्त कार्यक्रमों के दौरान बिछिया ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी, अनुराग शर्मा, देवी यादव, डैनी ठाकुर, भागवत भांवरे, अरविंद झारिया, सहित रामनगर व ख़िरहनी पंचायत के सरपंच, सचिव, उपसरपंच सहित पंचगण व सैकड़ो की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88