मध्य प्रदेश

बम्हनी बंजर में वृहद विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर संपन्न

मण्डला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन द्वारा शासकीय सीनियर बेसिक माध्यमिक शाला बम्हनी बंजर में वृहद विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आर0सी0 वार्ष्णेय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीना मसराम अपर कलेक्टर मण्डला, आर0 पी0 सिंह विशेष न्यायाधीश, राजदीप सिंह ठाकुर अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीपक कुमार शुक्ला पुलिस अधीक्षक, आशीष कुमार मिश्रा प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, प्रकाश कसेर द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश, डॉ. प्रीति श्रीवास्तव चतुर्थ अपर जिला न्यायाधीश, शोभना गौतम प्रधान न्यायाधीश किशोर न्यायालय, विनोद कुमार चौधरी रजिस्ट्रार जिला न्यायालय, दीपिका ठाकुर जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं समस्त न्यायाधीशगण जिला न्यायालय मण्डला एवं समस्त विभाग प्रमुख तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

शिविर में श्रम विभाग मण्डला द्वारा-कुल 23 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया एवं कुल 4 श्रमिकों को सुरक्षा किट प्रदान की गई। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित मण्डला द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत 2 हितग्राहियों को तथा म0प्र0 आदिवासी वित्त विकास निगम द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतगर्त 2 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। सामाजिक न्याय विभाग मण्डला द्वारा कुल 6 हितग्र्राहियों को ट्रायसाकिल एवं व्हील चेयर वितरित की गई। जनपद पंचायत मण्डला द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता अंतर्गत 6 हितग्राहियों को, जिला उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को एवं सेन्ट्रल बैंक मण्डला द्वारा कुल 22 हितग्राहियोें को सहायता राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार आदिवासी विकास मण्डला द्वारा अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत कुल 1 हितग्राही को 1लाख की सहायता राशि प्रदान की गई। कृषि विभाग मण्डला द्वारा 4 हितग्राहियों को कृषि यंत्र प्रदान किये गए। शिविर में एकीकृत बाल विकास मण्डला द्वारा कुल 30 बालिकाओं को सहायता राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर पशुपालन विभाग द्वारा 9 हितग्राहियों को पुरूषकृत किया गया। उद्यानिकीय विभाग द्वारा मसाला क्षेत्र विस्तार अंतर्गत कुल 23 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया एवं कुल 33 हितग्राहियों को स्प्रिंकलर प्रदार किये गये। वन मण्डला अधिकारी पूर्व सामान्य द्वारा मुख्यमंत्री तेन्दुपत्ता कल्याण सहायता योजना अंतर्गत कुल 4 हितग्राहियों को सहायता राशि से लाभांवित किया गया। पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्यक कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं आर्थिक कल्याण योजनाअंतर्गत कुल 3 हितग्राहियों को अनुदान राशि प्रदान की गई। मत्स्य विभाग द्वारा कुल 16 हितग्राहियों को सहायता राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला द्वारा प्राप्त आवेदनों में कुल 14 आवेदनों पर विधिक सहायता उपलब्ध कराई गई। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उपस्थित समुदायों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग के कलापथक दल द्वारा गीत संगीत के माध्यम से नशामुक्ति एवं कुरीतियों के विरूद्ध जनसामान्य को जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88