पुण्यतिथि पर याद आए बृजेन्द्र, फिर नम हुई आंखें

सोषल मीडिया से लेकर घर तक स्व. बृजेन्द्र बुन्देला को किया नमन
पन्ना। पन्ना शहर के लिए अनेकों विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने वाले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व. बृजेन्द्र सिंह बुंदेला को आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हजारों लोगों ने याद किया और उन्हें श्रद्धांजति दी। नगर में विकास पुरूष के नाम से विख्यात नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष स्व. बृजेन्द्र सिंह बुन्देला की दूसरी पुण्यतिथि आज मनाई गई। कोरोना संकट के चलते कोई बृहद कार्यक्रम तो नहीं हुआ लेकिन नगर के लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजति दी। सुबह से ही लोगों का श्रद्वाजंलि देने का सिलसिला जारी रहा। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आपका जीवन भले ही छोटा था, लेकिन अल्प समय में ही सबके दिलों में बस गये, तु हारी मौजूदगी का एहसास पन्ना शहर के चप्पे-चप्पे पर होता है, चाहकर भी हम तु हे कभी भुला नही पायेेगें, तु हारी प्यारी स्मृतियां सदैव जीवित रहेगी। छत्रसाल कॉलेज के सामने एक श्रद्वाजंलि सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें शामिल सोषल डिस्टेंस का पालन करते हुए लोगों ने उन्हे भावपूर्ण श्रद्वांजलि अर्पित की। स्व. बृजेन्द्र सिंह बुन्देला का निधन 16 जून 2018 को हदय घात होने से हो गया था। अचानक हुए निधन से लोगों को गहरा आघात पहुंचा था। जिस कारण लोग उनके जन्म दिवस व पुण्य तिथि पर अपने तरीके से याद कर उन्हे श्रद्वासुमन अर्पित करते है। श्रद्वांजलि देने वालों में मुख्य रूप से जगत पाल सिंह, जीतेन्द्र सिंह चैहान, विक्रम सिंह, अंकित शर्मा, मृगेन्द्र सिंह, अरजेन्द्र सिंह, सतेन्द्र सिंह, अंकित धामी आदि शामिल रहे। गौरतलब है कि स्व. बृजेन्द्र सिंह बुन्देला जिले के विकास के लिए हमेशा सोचते रहे है, उन्होने नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर रहते हुए कई विकास कार्य करवाये थे, शहर के 11 तालाबों का जीर्णोधार हो या शहर में सीसी सडक बनाने का काम हमेषा इन कामरों के लिए उन्हें याद किया जाता है। जिले के हर बड़े आंदोलन मे ंसक्रिय भागीदारी निभाने वाले बृजेन्द्र सिंह को लोग कभी नहीं भूल पायेंगे।



