खास खबरमण्डला दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

जनता ही तय करती है विकास की प्राथमिकताएं: पट्टा

बिछिया विधायक ने लगाई चौपाल-किया विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण

मण्डला। बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा अपने क्षेत्र में निरंतर रूप से सक्रिय हैं। जनता के बीच जाकर वे उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और उनका निराकरण भी कर रहे हैं। क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन भी किया जा रहा है। गत दिवस विधायक श्री पट्टा ने घुघरी व मवई विकासखण्ड के अनेक ग्रामों का दौरा कर चौपाल लगाई और जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया। ग्राम रहंगी के प्रवासी मजदूर अखिलेश मरावी की गत दिनों केरल से लौटते समय ट्रैन में ही आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। मृतक के परिवारजनों के बीच पहुंचकर विधायक ने ढाढ़स बंधाया और 5000 रुपये की त्वरित आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई किसी भी समस्या की स्तिथि में उनसे सीधे संपर्क करने हेतु भी कहा।
समस्याएं सुनने के साथ किया विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण
इस जनसंपर्क कार्यक्रम में विधायक ने ग्राम खम्हरिया, दाढ़ी, करेलाटोला, भानपुर, कुम्हली, मोहगांव आदि ग्रामों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका यथसम्भव निराकरण भी किया। इसमें मुख्य रूप से सड़क, पेयजल, रंगमंच, आंगनबाड़ी भवन, पंचायत भवन की मांगें व रोजगार की मांग प्रमुख रूप से ग्रामीणों द्वारा की गई। जिनमें से अनेक समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया एवं कुछ समस्याओं व मांगो को लेकर शासन प्रशासन स्तर से निराकरण का आश्वासन दिया गया। भानपुर में बांध निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने अपना विरोध जताया जिसे लेकर विधायक ने कहा कि विकास की प्राथमिकताएं जनता ही तय करती है और यदि जनता नही चाहेगी तो कोई काम नही हो सकता, इसलिए बांध का निर्माण होना या न होना जनता के ऊपर है यदि आप नही चाहेंगे तो निर्माण संभव नही है।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान विधायक नारायण सिंह पट्टा के साथ समीर राठौर, जनपद सदस्य अरविंद कुशराम, बसंत कोठी, रामदीन मरावी, रामकिशोर, समरलाल, पंचम केराम, ईश्वर सोनवानी, विष्णु विश्वकर्मा, प्रेम आर्मो सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88