सोशल डिस्टेंस और मास्क न लगाने वालों पर हुई चलानी कार्यवाही
कोविड-19 के निर्देशों का नहीं किया पालन 281 व्यक्तियों के विरूद्ध 14210 रूपये के काटे गये चलान

मण्डला। 24 जून को मण्डला, बम्हनी, महाराजपुर, बिंझिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) के तहत 281 व्यक्तियों के विरूद्ध चलानी कार्यवाही किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी प्राप्त हुई है कि ये कार्यवाही उन लोगों पर की गई जिन्होंने मास्क नहीं लगाये और न ही सोशल डिस्टेंस का पालन किया, जिनके विरूद्ध चलानी कार्यवाही करते हुये 14210 रूपये वसूले गये। ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने बताये कि देश में कोविड-19 जैसी महामारी फैली हुई है जिससे बचने के लिये नागरिक चेहरे पर मास्क लगाये वहीं सेनेटाईजर का उपयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखें। ये बीमारी लम्बे समय से देश में फैली हुई है। नागरिक बीमारी से बचने के लिये शासन के नियम निर्देशों का पालन करें। इस बीमारी से बचने के लिये सावधानी और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। कोविड-19 कोरोना वायरस का संक्रमण फैले न इसलिए जिला प्रशासन के द्वारा जिले की नगर पालिका और नगर परिषद क्षेत्र में पटवारी और नगर पालिका केे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी में तैनात कर्मचारी बिना मास्क लगाये एवं सोशल डिस्टेंस का न पालन करने वाले लोगों पर कार्यवाही करनी है।
चलानी कार्यवाही से होगा सुधार जगह-जगह हुई चलानी कार्यवाही से लोगों में जागरूकता आयेंगी, वहीं चलानी कार्यवाही से बचने के लिये अब नागरिक चेहरे पर मास्क लगायेंगे साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन भी करेंगे। कोविड-19 के तहत समय-समय पर शासन द्वारा नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये आदेश जारी कर रही है। ये आदेश नागरिकों की सुरक्षा के तहत ही जारी हो रहे हैं जिसका पालन अभी भी नहीं किया जा रहा है। कलेक्टर के आदेश एवं एसडीएम के दिशा निर्देशों पर जो चलानी कार्यवाही हुई है उससे लोगों को सबक मिलेगा कि अब सार्वजनिक स्थलों पर जाने से पहले चेहरे पर मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करना आवश्यक होगा। ये कार्यवाही अभी मण्डला, महाराजपुर, बिंझिया और बम्हनी नगर पंचायत क्षेत्र में की गई है। इस कार्यवाही के तहत 281 व्यक्तियों के विरूद्ध चलानी कार्यवाही करते हुये 14210 रूपये वसूले गये। चलानी कार्यवाही से लोग दहशत में आयेंगे और अवश्य शासन के निर्देशों का पालन करेंगे।
नपा और राजस्व के कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी कार्यालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी के पत्र क्रमांक,अविदा, प्र, 2020, 701 के तहत राकेश कटारे राजस्व निरीक्षक नजूल से राजकुमार पटेल, पटवारी नागेंद्र दुबे, श्याम हरदहा, पटवारी एवं जगदीश भारोतिया और विनोद झारिया नगर पालिका कर्मचारी जिनकी ड्यूटी उदय चौक मण्डला से कटरा रोड व आस-पास, इसी तरह राजस्व निरीक्षक योगेश शुक्ला, पटवारी अनिल मिश्रा, सचिन उईके और नगरपालिका कर्मचारी गोविंद बर्मन, जगदीश रघुवंशी जिनकी ड्यूटी बड़ चौराहा से नेहरू स्मारक, बिंझिया तिराहा, देवदरा के आस-पास और राजस्व निरीक्षक नारायण कुशराम, पटवारी सुखदेव सांडया, हिमांशु अवस्थी, शशिकांत चौबे, नगर पालिका कर्मचारी संतोष भारतिया, राजकिशोर वैश्य की ड्यूटी उदय चौक से हॉस्पिटल, कलेक्टर रोड एवं बैगा-बैगी चौक के आस-पास ड्यूटी लगाई गई। राजस्व निरीक्षक बम्हनी, पटवारी संदीप कुशवाहा, रवि चौकसे, नगर पालिका कर्मचारी रामसिंह चौरसिया, अशोक कछवाहा की ड्यूटी किले वार्ड से सराफा बाजार होते हुये उदय चौक बड़ चौराहा, ईलाही चौक के आस-पास लगाई गई।
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ये रहेंगे तैनात कोविड-19 के तहत राजस्व निरीक्षक पौंड़ी माल के अजय श्रीवास्तव, पटवारी शिवम तिवारी, श्याम मरावी, महेश भवेदी और नगरपालिाक कर्मचारी मनोज ताम्रकार, खुशल गुप्ता की ड्यूटी चिलमन चौक से खैरी लगाई गई। इसी तरह राजस्व निरीक्षक डायवर्सन एवं महाराजपुर के अतुल कसार और पटवारी गीतेन्द्र गीतू बैरागी, योगेश तिवारी, भुनेश्वर पन्द्रों को सम्पूर्ण महाराजपुर क्षेत्र में ड्यूटी करनी है। साथ ही राजस्व निरीक्षक ओमकार वनवासी बम्हनी एवं पटवारी सोनू मर्सकोले, प्रकाश सिंगौर को बम्हनी नगर पालिका क्षेत्र पर निगरानी करना है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये कलेक्टर मण्डला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय विपदा कोरोना वायरस (कोविड-19) के फैलाव को नियंत्रित करने एवं बचाव की दृष्टि से संपूर्ण नगर पालिका मण्डला एवं नगर परिषद बम्हनी में आमजनता को मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिये निम्रलिखित कर्मचारियों की क्षेत्रानुसार ड्यूटी लगाई गई, ये ड्यूटी आगामी आदेश तक की जानी है।



