अनूपपुर दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश

कोरोना संक्रमण काल में विद्युत बिल राहत से कोई पात्र न हों वंचित: श्री गोपाल

अनूपपुर से विकास ताम्रकार की रिपोर्ट

विद्युत बिल सम्बंधी समस्याओं के निराकरण हेतु लगाएँ शिविर

हर सप्ताह 2 बार जे॰ई॰ करें सम्बंधित सब स्टेशन का भ्रमण

प्रबंध संचालक म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण वी किरण गोपाल ने अनूपपुर में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की

अनप्लांड ट्रिपिंग पर व्यक्त किया रोष, शीघ्र सुधार हेतु दिए निर्देश

प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण वी॰किरण गोपाल ने अनूपपुर ज़िले में विद्युत आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। श्री गोपाल द्वारा अनप्लांड ट्रिपिंग पर रोष व्यक्त किया गया। आपने सम्बंधित समस्याओं को चिह्नांकित करते हुए त्वरित सुधार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। आपने कहा अधोसंरचना सम्बंधी समस्याएँ हैं, तुरंत अपेक्षित कार्यवाही करें। किसी भी स्थिति में विद्युत सप्लाई में संरचनात्मक अवरोध को स्वीकार नही किया जाएगा। आपके द्वारा फ़ीडर वाईज़ विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की गयी। इस दौरान आपने सभी जेई को यह निर्देशित किया कि सप्ताह में कम से कम 2 बार सम्बंधित सब स्टेशन में भ्रमण कर समस्याओं का पूर्व चिन्हांकन कर आपूर्ति में किसी भी प्रकार का बड़ा व्यवधान उत्पन्न होने के पूर्व उनका निराकरण करें। प्रीमानसून मेंटेनन्स की समीक्षा के दौरान डीटीआर मेंटेनन्स कार्य की प्रगति पर आपने असंतोष व्यक्त किया और शीघ्र ही बचा हुआ मेंटेनन्स कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। आपके द्वारा कोरोना संक्रमण काल में विभिन्न केटेगरी के विद्युत उपभोक्ताओं को शासन द्वारा बिल में दी जा रही राहत की समीक्षा की गयी एवं निर्देश दिए गए कि उपभोक्ताओं को योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दें, ताकि वे प्राप्त लाभ के प्रति जागरुक हों। आपने कहा कोई भी पात्र योजनांतर्गत लाभ से वंचित न हो, यह सुनिश्चित करें। इस दौरान आपके द्वारा मीटर रीडिंग, बिल वसूली के कार्य की प्रगति की समीक्षा की गयी एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। विद्युत बिल सम्बंधी समस्याओं के निराकरण हेतु आपने शिविर लगाकर योजनाबद्ध तरीक़े से निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा संरचनात्मक समस्याओं से प्रबंध संचालक को अवगत कराया गया जिस पर प्रबंध संचालक श्री गोपाल द्वारा शीघ्र आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही गयी। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने बैठक में उपस्थित विद्युत विभाग के समस्त अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में बिना पूर्व सूचना के मेंटेनन्स कार्य नही किया जाय। अपरिहार्य कारणो से यदि विद्युत आपूर्ति में बाधा आती है तो उसका समयबद्ध तरीक़े से निराकरण करें। आपने कहा यदि रिपेयर कार्य में अधिक समय लगने की सम्भावना है तो आमजनो/उपभोक्ताओं को सूचित करें। आपने कहा शासन की मंशानुसार घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत सप्लाई सुनिश्चित करने हेतु सदैव प्रयासरत रहें। ख़रीफ़ को देखते हुए कृषि फ़ीडर की स्थिति अभी से दुरुस्त कर लें। कृषि कार्य में विद्युत उपलब्धता की वजह से व्यवधान नही आना चाहिए। विद्युत सप्लाई सम्बंधी शिकायतों एवं बिल सम्बंधी शिकायतों का शीघ्रता से समाधान किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य अभियंता के॰के॰ अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता सी॰पी॰ सिंह, कार्यपालन अभियंता (एसटीएम) आर॰के॰ सोनी, कार्यपालन अभियंता अनूपपुर बी॰के॰ द्विवेदी सहित विद्युत विभाग के स्थानीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88