अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विशाखापत्तनम से अनूपपुर आए व्यक्ति में पाया गया कोरोना संक्रमण

अनूपपुर से विकास ताम्रकार की रिपोर्ट

व्यक्ति द्वारा आते ही दी गयी थी सीएचसी कोतमा में सूचना

व्यक्ति का स्वास्थ्य स्थिर, कोई भी लक्षण परिलक्षित नहीं

ग्राम डोंगरीटोला में बना कंटेनमेंट ज़ोन

विशाखापत्तनम से 5 जुलाई को कोतमा आए व्यक्ति (उम्र-31 वर्ष) में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उल्लेखनीय है कि व्यक्ति द्वारा आने के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में सूचना दी गयी थी, जहाँ पर सैम्पल जाँच के लिए लिया गया एवं ज़िला चिकित्सालय में जाँच हेतु भेजा गया। ज़िला चिकित्सालय में 7 जुलाई देर रात ट्रुनाट मशीन में जाँच पर व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होते ही व्यक्ति को ज़िला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में शिफ़्ट कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ एस॰सी॰राय ने बताया कि व्यक्ति का स्वास्थ्य स्थिर है एवं कोई भी लक्षण परिलक्षित नही है। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के आधार पर उपचार ज़ारी है।

एसडीएम कोतमा अमन मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की पुष्टि होते ही सम्बंधित व्यक्ति को ज़िला चिकित्सालय शिफ़्ट कराने के साथ, कोतमा की ग्राम पंचायत देवगवाँ के ग्राम डोंगरी टोला की व्यावहारिक सीमा को कंटेनमेंट ज़ोन बना दिया गया है, सम्बंधित व्यक्ति के परिवारजनों को आइसोलेट कर दिया गया है एवं स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार स्वास्थ्य दल द्वारा स्क्रीनिंग की कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि ज़िले में इससे पहले कोरोना संक्रमण प्राप्त समस्त 29 मरीज़ स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, इस प्रकार वर्तमान में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव प्रकरण की संख्या 1 है। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि डरें नहीं, सावधानी बरतें। कोरोना से सुरक्षा एवं बचाव सुनिश्चित करने हेतु समस्त उपायों को अपनाकर शासन प्रशासन का सहयोग करें।

❝ सावधानी सतर्कता और स्वच्छता अपनाएँ, आओ मिलकर कोरोना को हराएँ ❞

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88