चाइनीज व डोसा ढेलो पर लाडगंज पुलिस की छापेमारी:सैन्य कोटे की छ: बॉटल ब्लेंडर अंग्रेजी शराब जप्त,आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। लाडगंज थाना क्षेत्र के भार्गव चौक पर चाइनीज के ठेले पर सैन्य कोटे की अवैध शराब बेचने की सूचना काफी समय से मिल रही थी जिस पर थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव के निर्देश पर थाना क्षेत्र में लगने वाले ढेलो पर पैनी नजर पुलिस के द्वारा रखी जा रही थी। लाडगंज थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव से मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के भार्गव चौक पर धर्मेंद्र जैन उर्फ चिंटू जैन पिता श्रवण कुमार जैन उम्र 42 वर्ष के चाइनीज ढेले से सैन्य कोटे की अवैध ब्लेंडर अंग्रेजी शराब छ:बटल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उक्त सैन्य कोटे की शराब कहां से और कैसे प्राप्त की इस संबंध पूछताछ की जा रही है।



