रेत माफिया के गुर्गों ने पत्रकार को जान से मारने की दी धमकी

एसपी ने दिया कार्रवाई के निर्देश
नंद किशोर ठाकुर, डिंडोरी.
रेत माफियाओं के खिलाफ मुहिम बनाकर खबर प्रकाशन करने पर एक पत्रकार को रेत माफियाओं के गुर्गों ने उनके निज निवास में जाकर धमकी देने लगे।बताया गया कि पत्रकार राजेश विश्वकर्मा को घर पर जाकर जान से मारने की धमकी दी है,पूरे मामले को लेकर राजेश विश्वकर्मा के द्वारा कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम में नवागत पुलिस अधीक्षक संजय सिंह को मुलाकात कर पूरे मामले में विस्तार पूर्वक ध्यान आकर्षण कराया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने डंफर मालिक और उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि पत्रकार राजेश विश्वकर्मा द्वारा पिछले कई दिनों से रेत माफियाओं के खिलाफ लगातार खबर का प्रकाशन किया जा रहा था। सूत्रों की मानें तो प्रशासन द्वारा अवैध रेत के खिलाफ कार्यवाही को लेकर मुहिम चलाई गई और पिछले दिनों रेत खादान से जेसीबी मशीन सहित डंफर को जप्ती की गई थी।जिसे लेकर अवैध रेत माफिया व डंफर मलिकों में खलबली मची और निशाने पर पत्रकार राजेश विश्वकर्मा को लेते हुए कुछ गुर्गो ने घर में जाकर धमकी दे ।मामले को लेकर आज डिंडौरी के सभी पत्रकारों ने मिलकर राजेश विश्कर्मा के साथ कोतवाली पुलिस को आवेदन देते हुए अनावेदकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है।शिकायत में उल्लेख किया गया कि अगर पुलिस द्वारा जल्द कार्यवाही नहीं किए जाने पर आने वाले समय मे डिंडोरी जिले के पत्रकार कोरोना काल मे भी शासन प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।



