अनूपपुर दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश

नवागत पुलिस अधीक्षक से प्रेस पत्रकार कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष सहित पत्रकारों ने मुलाकात की

अनुपपुर से विकास ताम्रकार की रिपोर्ट

नवागत पुलिस अधीक्षक एम एल सोलंकी से प्रेस पत्रकार कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष डल्लू कुमार सोनी सहित जिला पदाधिकारियों ने मुलाकात कि जिसमें अनूपपुर जिले के न्यूज़ वर्ल्ड के ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता ,उमरिया खबर ब्यूरो चीफ मिथलेश सोनी ,मनोज सोनी सत्ता और संविधान ब्यूरो प्रमुख एवं जबलपुर दर्पण ब्यूरो चीफ विकास ताम्रकार ने मुलाकात की और नवागत पुलिस अधीक्षक का अनूपपुर जिले में स्वागत किया गया और अपराधों पर चर्चा करते हुए नवागत पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधों पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी अगर अपराध होते हैं तो, अपराधी को पकड़ कर जेल भेजने में पुलिस कोई भी कोताही नही बरतेगी और पूर्व के प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए जा चुके हैं और यह भी निर्देश जारी किया गया है कि कोई भी अपराध पर एफ आई आर होने पर तत्काल कार्यवाही करें। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि महिलाओं से संबंधित अपराधों पर तुरंत एफ आई आर करके कार्यवाही की जाएगी। तथा अवैध शराब के प्रकरणों पर भी त्वरित कार्यवाही की जा रही है जिसमें अभी तक लगभग 100 प्रकरण ऐसे आए हैं जिस पर कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन ना करने वालों पर भी चलानी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोरोना महामारी जैसी आपदा से पूरा देश जूझ रहा है ऐसे में हर नागरिक को सावधानी बरतने की सलाह दी और कहा कि सावधानी बरतते हुए मास्क का उपयोग करें तथा हाथों को सैनिटाइजर या साबुन से बार-बार धोयें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें । जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं और पुलिस 24 घंटे दिन रात आमजन की सेवा में खड़ी है, पुलिस से डरे नहीं अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाय एवं पुलिश का सहयोग करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88