अनूपपुर दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश

कक्षा 9 से 12 के बच्चों हेतु “हमारा घर हमारा विद्यालय” अभियान 20 जुलाई से

वीसी के माध्यम से ज़िला शिक्षा अधिकारी ने दिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

अनूपपुर से विकास ताम्रकार की रिपोर्ट

ज़िला शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद पांडेय ने वीसी के माध्यम से कक्षा-9 से 12 हेतु 20 जुलाई से प्रारम्भ हो रहे हमारा घर हमारा विद्यालय अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु प्राचार्यों को विस्तृत जानकारी प्रदान कर आवश्यक निर्देश दिए। वीसी में सहायक संचालक टी आर आर्मो, सहायक परियोजना समन्वयक देवेश सिंह बघेल सहित ज़िले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों के 75 प्राचार्य उपस्थित थे। इस दौरान ज़िला शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यार्थियों की जानकारी 14 जुलाई से 20 जुलाई तक लिंक के माध्यम से राज्य कार्यालय को उपलब्ध कराई जानी है, इस हेतु प्राचार्यों द्वारा आवश्यक कार्यवाही निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करनी होगी।

श्री पांडेय ने बताया कि विद्यार्थी से शाला प्रवेश के समय निर्धारित प्रपत्र के अनुसार जानकारी ली जाएँ, जिसमे विद्यार्थी के पास उपलब्ध संसाधनों की जानकारी प्राप्त की जाएगी। इस दौरान प्राचार्य एवं सम्बंधित शिक्षक छात्र छात्राओं को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को ध्यान में रख कर काउंसलिंग करेंगे एवं ग्राम के लोगो को जागरूक भी करेंगे। बच्चो एवं अभिभावको को डिजीलेप, रेडियो एवं दूरदर्शन के माध्यम से प्रदाय की जाने वाली शैक्षणिक सामग्रियों की जानकारी देंगे।

शाला में दर्ज समस्त बच्चो को सम्बंधित प्राचार्य शाला में उपस्थित शिक्षकों के मध्य बराबर संख्या में आवंटित करेंगे। शिक्षक इस पूर्ण सत्र सम्बंधित विद्यार्थियों के पालक कहलायेंगे। सम्बंधित शिक्षक (पालक) आवश्यकतानुसार विद्यार्थियों की समस्याओ का समाधान करेंगे तथा इसका दैनिक रिकार्ड मेंटेन करेंगे जो प्रतिदिन प्राचार्य को शाम 5 बजे भेज देंगे। इस रिकार्ड को शिक्षक का वर्क फॉर्म होम माना जायेगा। प्रत्येक शनिवार को कम से कम दो विषयो का टेस्ट पेपर विद्यार्थियों को प्रदान किया जाएगा, जो उस सप्ताह अथवा उस समय तक किये गए अध्ययन पर आधारित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88