कोरोना पॉजिटिव मिलने से पुलिस प्रशासन एलर्ट,थाने में हुई बैठक

डिंडोरी। तीज-त्योहारों में कानून व्यवस्था के मद्देनजर शहपुरा थाना में बैठक का आयोजन किया गया,कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जन प्रतिनिधी, व्यवसाई एवं ग्रामीणों के बीच पुलिस की बैठक हुई। शहपुरा में एक कोरोना मरीज मिलने के बाद पुलिस एलर्ट हो गई है,ओर लोगों को अपने अपने घरों में रहकर तीज-त्योहारों को मनाने को कहा है। इसी तरह कोतवाली थाना डिंडोरी में भी हरियाली तीज त्यौहार की मद्देनजर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और अनुविभागीय अधिकारी सहित पुलिस डिंडौरी रवि प्रकाश के मार्गदर्शन में आज रविवार को हरियाली महोत्सव पर्व में क़ानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए थाना कोतवाली में बैठक की गई है। बैठक में तीज-त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर के लोगों के साथ पुलिस की बैठक हुई। बैठक में डिंडौरी तहसीलदार बी एस ठाकुर,नगर परिषद् सीएमओ शशांक आर्मो, कोतवाली थाना प्रभारी डिंडौरी सी के सिरामे,यातायात थाना प्रभारी राहुल तिवारी,बजरंग मंदिर मंडल अध्यक्ष हरिहर पारासर सहित नर्मदा मंदिर के पूजारी एवं क्षेत्र के अन्य जन प्रतिनिधी उपस्थित रहे।बैठक में बताया गया कि कोरोनावायरस संक्रमण के चलते लोगों को अपने अपने घरो में रहकर ही तीज-त्योहारों के पर्वों को मनाने को कहीं गई है।



