अनूपपुर दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश

अनूपपुर जिले में कोरोना का कहर जारी

जीएमसी शहडोल से रविवार रात्रि प्राप्त रिपोर्ट में 5 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

पुष्पराजगढ़ के कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ के प्राथमिक सम्पर्क में थे सभी संक्रमित
संक्रमितों में 3 पुरुष, 1 महिला एवं 1 बालक, सभी का स्वास्थ्य स्थिर

ऐक्टिव कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या हुई 20

ग्राम देवरी (ज़िंदाटोला) में एसडीएम ने बनाया कंटेनमेंट ज़ोन

अनूपपुर से विकास ताम्रकार की रिपोर्ट

शासकीय मेडिकल कॉलेज शहडोल एवं ट्रूनाट मशीन से रविवार देर रात्रि प्राप्त 43 रिपोर्ट में से 3 पुरुष (उम्र क्रमशः 24, 23 एवं 56), 1महिला (उम्र-38 वर्ष) एवं 1 बालक (उम्र- 12 वर्ष) में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उल्लेखनीय है कि उक्त सभी व्यक्ति पुष्पराजगढ़ में पूर्व में प्राप्त कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ के प्राथमिक सम्पर्क में थे। रिपोर्ट प्राप्त होते ही संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ़्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सभी का स्वास्थ्य स्थिर है।

इस प्रकार ज़िले में अब तक प्राप्त कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 52 हो गयी है। जिनमे से 31 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, 1 मरीज़ अपने गृह ज़िले के लिए प्रवास कर चुका है। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 20 है। एसडीएम पुष्पराजगढ़ विजय डहेरिया ने बताया कि उक्त 5 में से 4 ग्राम बेनीबारी के ही निवासी हैं जो कि पूर्व से कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित है। इसके अतिरिक्त 1 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ ग्राम देवरी का निवासी है अतः ग्राम देवरी (ज़िंदाटोला) की व्यावहारिक सीमा को कंटेनमेंट ज़ोन बनाया गया है। आपने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार कंटेनमेंट क्षेत्र में आवश्यक कार्यवाही एवं स्वास्थ्य दल द्वारा स्क्रीनिंग तथा प्राथमिक कॉंटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है। ज़िला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि घबराएँ नहीं, सावधान रहें, समस्त सुरक्षात्मक उपायों को अपनाकर कोरोना को हराने में शासन प्रशासन को सहयोग करें। ध्यान रहे संकट अभी टला नही है, सावधानी ही सर्वश्रेष्ठ बचाव है।

❝ सावधानी सतर्कता और स्वच्छता अपनाएँ, आओ मिलकर कोरोना को हराएँ ❞

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88