उमरिया दर्पणमध्य प्रदेश

ग्राम भटनवारा में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण त्रस्त

ऊँचेहरा। तहसील ऊँचेहरा अंतगर्त ग्राम पंचायत भटनवारा में बार-बार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान। बार-बार बिजली कटौती से ग्रामीण जन भीषण गर्मी में रहने को मजबूर हैं। यह एक दिन की समस्या नहीं बल्कि ग्रामीणों को रोजाना बिजली कटौती की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जहां पर बार-बार बिजली गुल हो रही है ,2 मिनट बिजली आई गई ।जिम्मेदार विभाग को इससे कोई सरोकार नहीं है। बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है। इसके बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। पिछले लंबे समय से अघोषित रूप से बिजली की कटौती की जा रही है, जिसके चलते भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह हो या शाम से ही अलग-अलग हिस्सों में 24 घंटे के भीतर 15 से 20 बार अनावश्यक बिजली कटौती की जा रही है। बिजली बंद करने के संबंध में किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी जाती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर इस समस्या से विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा लापरवाही बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिसके चलते भरी गर्मी में भारी परेशानी हो रही है। इस पर विभाग का कोई ध्यान तक नहीं है। मौसम पूरी तरह से साफ होने के बाद भी अनावस्यक रूप से बिजली की कटौती गांवों में की जा रही है। जब भी इस समस्या के बारे में विभाग के अधिकारियों से बात की जाती है तो यही सुनने को मिलता है मरम्मत कार्य चल रहा है। या फिर ऊपर से बिजली बंद है कुछ देर में चालू हो जाएगी। अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण त्रस्त है, इसकी शिकायत हमने ट्विटर के माध्यम से की थी लेकिन आश्वाशन दिया कि जल्द ही आपके गांव की जो बिजली समस्या है उसको जल्दी ठीक जाएगा। लेकिन अभी तक कुछ नही हुआ, इतनी भीषण गर्मी में ग्रामीण रहने को मजबूर है। बिजली विभाग के अधिकारियों से अनुरोध है कि बिजली व्यवस्था सुधारी जाए। इससे ना केवल ग्रामीणों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है बल्कि पेयजल समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। इस समय बिजली व्यवस्था 1 महीने से लगातार बिल्कुल सही नही है, दिन में 20 बार लाइट बन्द की जाती है, ऊपर से इतनी भीषण गर्मी में रहने को मजबूर है।और लाइनमैन से पूछा जाए की लाइट कब आएगी तो बोल देते है लाइट ऊपर से बंद है कुछ देर में चालू हो जाएगी बिजली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88