अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युजशहडोल दर्पण

कैसे मेरे बच्चे मनाए होली… मजदूर

उमरिया। कैसे मेरे बच्चे होली मनाये कैसे मै परिवार चलाऊ। नौरोजाबाद नगर परिषद् में कार्यरत दैनिक मज़दूरों को बीते दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिसकी वजह से नगर परिषद् में काम करने वाले दैनिक मज़दूरों के सामने परिवार कैसे चलाये यह सवाल बना हुआ है, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का कहना है की अब हमें उधार देने वाले दुकानदारों का कहना है जब तुम्हे दो माह से वेतन नहीं मिला रहा है तो अब हम तुमको किस आधार पर उधारी दे कल एक ऐसा ही मामला देखने में आया की एक स्वच्छता दूत के घर में किराना नहीं था और उसे कोई दूकानदार उधारी नहीं दे रहा था तब नगर परिषद् का एक कर्मचारी अपने पास से पैसा दिया तब जाकर उस स्वच्छता दूत के घर चूल्हा जला, जब से नगर परिषद् में नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी का आगमन हुआ तभी से यह परेशानी चालू हुई है, वही दूसरी ओर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पास जब कर्मचारी जाते है तो मुख्य नगर पालिका अधिकारी यह कह देते है की हो जाएगा, ऐसा सुनने में आ रहा है की मुख्य नगर पालिका अधिकारी का ध्यान शायद इन कर्मचारी की तरफ नहीं है, इस मामले में जब मुख्य नगर पालिका अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो ना तो मुख्या नगर पालिका अधिकारी आफिस में मिल रहे है और ना ही फोन उठा रहे है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88