मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

आधुनिक भारत के शिल्पकार थे राजीव जीः राकेश तिवारी

जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई राजीव जी की जयंती
मण्डला। देश में संचार क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर स्व राजीव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि हमारे आजाद भारत को आधुनिक भारत बनाने वाले राजीव जी हम सबके दिलों में बसते हैं। उन्होंने देश मे संचार क्रांति का सूत्रपात कर कम्प्यूटर और मोबाइल सेवाओ की शुरुआत करवाई। देश की शिक्षा नीति बनाई। तकनीक वाले भारत का निर्माण किया। पंचायती राज व्यवस्था को मूल स्वरूप देकर उसकी शुरुआत की। युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार दिया। राजीव जी जन जन के नेता थे वे आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्हें हम नमन करते हैं। इस अवसर पर निवास विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला व प्रदेश सचिव संजय सिंह परिहार ने भी राजीव जी के योगदानों को याद करते हुए अपना संबोधन किया। इसके पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय से महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को वृक्षारोपण हेतु वृक्ष वितरित किये गए एवं नगरीय क्षेत्र में मास्क वितरण हेतु मास्क भी प्रदाय किये गए। इस दौरान निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला, प्रदेश सचिव संजय सिंह परिहार, ब्लॉक अध्यक्ष अमित शुक्ला, शिवराज कछवाहा, संतोष मिश्रा, भोजराज भोजू, चंद्रमोहन सराफ, राजेन्द्र राजपूत, दीपक सोनी, अदीब गौरी, राजेश कछवाहा, रवि ठाकुर, सुभाष नामदेव, हेमंत मोदी, अनूप बासल, प्रदीप खरबंदा, अजय चौरसिया, राजेश चौरसिया, मुकेश कछवाहा, नानू भाईजान, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, दीपेश बाजपेयी, सुभाष पांडे, हमराज अख्तर, रंजीत उइके, अखिलेश कछवाहा, अमित पांडे, शक्ति सोनी, श्रीकांत कछवाहा, राजेश मिश्रा, अखिलेश अक्कू ठाकुर, शाका यादव, राकेश श्रीवास, अभिनव चौरसिया, आशु जैन, रितिक चौधरी, रितेश तिवारी, आकाश चौरसिया, आदिल खान, शकुन जंघेला, इंदिरा सोनवानी, नीलू शुक्ला, कामिनी चौधरी, रेशमा अल्वी, अनीता चंदेल, रेखा परते, अल्वी मैडम, वंदना सोनी, भागा देवी, एड सौरभ कछवाहा, राहुल श्रीवास, मृत्युंजय तिवारी, सेजल तिवारी, सुशांत सोनी, अनिल दुबे, राजू सोनी, संदीप दुबे, सैयद मंजूर अली, रजनीश रंजन उसराठे, विक्रम सिन्हा, शाहिद अली सोनू, शाहनवाज खान, कुलदीप कछवाहा, हिमांशु हनी बर्वे, शानू डोंगसरे, प्रणय भंडारी, आनंद तिवारी, संदीप उइके, शाहिद, शाहरुख, जावेद कुरैशी, बिलाल खान सहित काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88