कटनी दर्पण

बरही में तेंदुए की दस्तक से दहशत, खेतों में मिले पगमार्क

ढीमरखेड़ा जबलपुर दर्पण । बरही सोमवार दोपहर बरही नगर के वार्ड क्रमांक 15 हीरापुर स्थित खेतों में अचानक तेंदुए के घुस आने से इलाके में दहशत फैल गई। जैसे ही यह सूचना वन विभाग को मिली, रेंजर गोविंद नारायण शुक्ला के नेतृत्व में वन अमला तत्काल सक्रिय होकर मौके पर पहुँचा।

खेतों में मिले तेंदुए के पगमार्क
रेहमत अली के खेत में बाघ के घुसने की सूचना के बाद टीम ने खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया। बाघ तो नजर नहीं आया, लेकिन तेंदुए के कई पगमार्क खेतों और मेड़ों पर मिले। इससे साफ है कि इलाके में तेंदुए की आवाजाही लगातार बनी हुई है।

किसानों को चेतावनी-रेंजर शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलने पर तुरंत सर्चिंग की गई और तेंदुए के पगमार्क मिलने के बाद किसानों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे खेतों में फिलहाल दूरी बनाए रखें और सावधानी बरतें।

डिप्टी रेंजर पंकज त्रिवेदी ने बताया कि बीते तीन दिनों से तेंदुआ इस इलाके में घूम रहा है। रविवार को किनोरे गाँव में भी तेंदुए के हमले में कुछ मवेशी घायल हो गए थे।

ग्रामीणों में दहशत-गातार तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। लोग देर शाम और रात के समय खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। वन विभाग ने क्षेत्रवासियों को सतर्क रहने और बच्चों व मवेशियों को अकेले खेतों में न छोड़ने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88