जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मोहम्मद निज़ामुद्दीन इंग्ल‍िश नेशनल हॉकी लीग खेलने वाले जबलपुर के पहले हॉकी ख‍िलाड़ी

जबलपुर दर्पण। मोहम्मद निज़ामुद्दीन जबलपुर के पहले ऐसे हॉकी ख‍िलाड़ी हैं जिन्हें इंग्ल‍िश नेशनल लीग हॉकी डिवीजन 1 कॉम्पीटिशन में खेलने का मौका मिला है। मोहम्मद निज़ामुद्दीन बेल्पर हॉकी क्लब से इंग्ल‍िश नेशनल लीग हॉकी डिवीजन 1 कॉम्पीटिशन में भाग ले कर वाहवाही लूट रहे हैं। बेल्पर हॉकी क्लब इंग्लैंड के पुराने प्रतिष्ठ‍ित हॉकी क्लबों में से एक है। बेल्पर हॉकी क्लब की स्थापना वर्ष 1908 में हुई थी। बेल्पर हॉकी क्लब के चेयरमेन चार्ली बेडिंगटन और कोच फिल साइन ने विशेष रूचि दिखाई। अग्र‍िम पंक्त‍ि के ख‍िलाड़ी मोहम्मद निज़ामुद्दीन इंग्ल‍िश नेशनल हॉकी लीग में अपने क्लब की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन कर इंग्लैंड के हॉकी प्रेमियों व दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। मोहम्मद निज़ामुद्दीन के उत्कृष्ट खेल की बदौलत बेल्पर हॉकी क्लब ने इस सीजन में अपने कई प्रतिद्वंदियों को पराजित किया। निज़ामुद्दीन इंग्ल‍िश नेशनल हॉकी लीग में अप्रैल 2023 तक अनुबंधि‍त हुए हैं।
मोहम्मद निज़ामुद्दीन सेंट्रल रेलवे मुंबई का प्रतिनिध‍ित्व करते हैं। वे मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के वर्ष 2008 से 2016 तक ख‍िलाड़ी रहे। मोहम्मद निज़ामुद्दीन वर्ष 2014 से 2016 तक जूनियर व सीनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए इंडिया हॉकी कैम्प में रहे। उन्होंने वर्ष 2015-16 में हॉकी इंडिया लीग में कलिंगा लांसर्स का प्रत‍िन‍िध‍ित्व किया। वे पूर्व राष्ट्रीय हॉकी ख‍िलाड़ी नन्हें भाई जान के पुत्र हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88