नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश
27 अगस्त तक कोविड- 19 के 12 हजार 629 सेंपल लिए- 11 हजार 457 सेंपल निगेटिव
नरसिंहपुर। जिले में 27 अगस्त तक कोविड- 19 के कुल 12 हजार 629 सेम्पल लिये गये। इन सेंपल की जांच के बाद 362 सेंपल पॉजीटिव, 11 हजार 457 नेगेटिव व 189 रिजेक्ट और 617 सेंपल की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। जिले में 362 सेंपल पॉजिटिव पाये गये, जबकि कोरोना के 301 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और तीन व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इस तरह अब जिले में कोरोना पॉजिटिव के 58 एक्टिव केस हैं।



