देवतुल्य बुजुर्ग सेवानिवृत शिक्षको का किया सम्मान।
ग्रामीण संवाददाता राजकुमार धानक/ गाडरवारा। बीते शनिवार को शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय माँ विजयासन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एवं समाजसेवी पं मुकेश बसेडिया ने देवतुल्य बुजुर्ग सेवानिवृत शिक्षको एवं समाज मे शिक्षा के रूप में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षको का कोरोना संक्रमण के नियमो का पालन करते हुए सम्मान कर समाज सेवा की अभिनव मिसाल प्रस्तुत की । उन्होंने अपने साथियों प्रकाश दुबे एवं जितेंद्र विश्वकर्मा के साथ डमरू घाटी में सेवानिवृत्त शिक्षक बालाराम जी शास्त्री, ग्राम कामती में सेवानिवृत प्राचार्य नाथूराम जी विश्वकर्मा, श्यामलाल जी चौधरी, सांगई में 20 वर्षो से निशुल्क शिक्षा देने वाले बुजुर्ग शिक्षक श्यामस्वरूप खरे, विजय कालोनी में श्रीमती सावित्री श्रीवास्तव, राधाबल्लभ वार्ड में हीरालाल जी दुबे , नरसिंह वार्ड में रेवाप्रसाद जी नेमा के आवास जाकर उन्हें सम्मानित किया । इसके अलावा साईंखेड़ा में शिक्षक प्रफुल्ल जी दीक्षित , अरविंद जी राजपूत एवं गाडरवारा में माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल को भी सम्मानित किया। उल्लेखनीय है की पंडित मुकेश बसेडिया समाज सेवा के कार्यो में हमेशा अग्रणी रहे है। आदिवासी अंचलों में उनके द्वारा किये जा रहे समाजसेवी कार्यो की सर्वत्र सराहना भी हमेशा होती है।



