आयुष मान कार्ड बनाए जाने का किया गया शुभारंभ

ग्राम पंचायत भवन में कार्ड बनने से लोगों को मिलेगी सुविधा।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत सरहरी में पंचायत भवन में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत कार्ड बनाएं जाने का शुभारंभ किया गया है, बताया गया कि रोहित गुप्ता जिला प्रभारी, जिला पंचायत डिंडोरी के मार्गदर्शन में सरपंच,सचिव के सहयोग से ग्राम पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु केम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड के लाभ बताते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया गया, लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य कार्ड बन जाने से परिवार को स्वास्थ्य सुविधा का मिल सकेगा।आयोजन में पंचायत के सरपंच जानकी बाई , सचिव राममिलन परमार , रोजगार सहायक मालिन्द्र चौहान, केंद्र संचालक प्रकाश चौहान ,कीर्तभान पराशर , कल्लू बनवासी वार्ड पंच, सहित अन्य ग्रामीण मोजूद रहे । गौरतलब है कि योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा हर साल पांच लाख रुपए तक की मुफ्त स्वास्थ्य इलाज की गारंटी हेतु कार्ड बनाए जा रहे है।



